विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर आएगी 'थलाइवा' की आंधी, एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की Jailer 2 ने उड़ाया गर्दा

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:47 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 की एडवांस बुकिंग काफी धांसू तरीके से चल रही है।

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रजनीकांत की अगली फिल्म जेलर 2

  2. एडवांस बुकिंग में जेलर का धमाल

  3. इस दिन रिलीज होगा जेलर पार्ट 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर रजनीकांत का नाम बीते समय से मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जेलर 2 (Jailer 2) की रिलीज में कुछ ही दिन का समय बाकी रह गया है और इससे पहले ये मूवी एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। 

रजनीकांत की इस एक्शन थ्रिलर की टिकटों की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से चल रही है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही मोटी रकम कमा ली है। 

एडवांस बुकिंग में छाई रजनीकांत की जेलर 2

साल 2023 में जेलर के बाद मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। रजनीकांत स्टारर जेलर 2 की टिकटों की एडवांस बुकिंग विंडो को हाल ही में ओपन किया गया है और फिल्म को लेकर फैंस में कितना उत्साह है, वह इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- 5 सालों तक Rajinikanth ने की थी बस कंडक्टर की नौकरी, 'जेलर 2' एक्टर को याद आए संघर्ष के दिन

jailer

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में ब्लॉक सीट सहित पहले दिन के लिए 11 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है, जबकि बगैर ब्लॉक सीट के ये आंकड़ा 9 करोड़ से अधिक का है। इतना ही नहीं रजनीकांत की इस फिल्म के लिए ग्रॉस लेवल पर ब्लॉक सीट सहित 5 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग भी की जा चुकी है और ओपनिंग डे के लिए मूवी को 4 हजार 907 शोज भी मिले हैं।

jailer2trailer

जो ये बताने के लिए काफी है कि जेलर 2 को लेकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। यकीनन तौर पर थलाइवा अपनी इस मूवी के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। 

रजनीकांत की टॉप-5 मूवीज एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आधार

बात की जाए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ऐसी टॉप-5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने एडवांस बुकिंग के मामले में रिलीज के पहले दिन के लिए ग्रॉस लेवल पर सबसे अधिक कारोबार किया है, तो उसकी लिस्ट इस प्रकार है- 

  • कुली (Coolie) 2025- 46.36 करोड़

  • अन्नात्थे (Annaatthe) 2021- 23.25 करोड़

  • वेट्टैयन (Vettaiyan) 2024- 22.86 करोड़

  • 2.0 (Robot 2.0) 2018- 20.00 करोड़

  • जेलर (Jailer) 2023- 18.24 करोड़

उम्मीद है कि जेलर 2 इन सभी फिल्मों में से किसी न किसी का एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ सकती है। 

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 में बॉलीवुड एक्टर का होगा भौकाल, ट्रेलर में दिखी कैमियो की 'सीक्रेट' झलक