विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनीकांत की Jailer 2 का ट्रेलर आउट, 'थलाइवा' का धांसू एक्शन और विद्या बालन के फायरी अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:32 PM (IST)

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें थलाइवा के साथ-साथ विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती की शानदार झलक देखने को मिली।

रजनीकांत की 'जेलर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज

रजनीकांत की 'जेलर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज

HighLights

  1. रजनीकांत की 'जेलर 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज

  2. विद्या बालन का दिखा जबरदस्त अवतार

  3. रजनीकांत का धांसू एक्शन है शानदार 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रजनीकांत के सिग्नेचर स्वैग, दमदार अंदाज और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है, जो इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के अगले बड़े चैप्टर की झलक पेश करता है।

विद्या बालन के नए अवतार ने खींचा ध्यान

ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बातों में से एक है विद्या बालन (Vidya Balan) का बिल्कुल नया और शानदार अवतार। रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ नजर आ रहीं विद्या एक बोल्ड और असरदार लुक में दिखाई दे रही हैं। छोटे हेयरस्टाइल, डार्क स्टाइलिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उनका किरदार कांता, तुरंत दर्शकों के मन में उत्सुकता पैदा करता है। इसी के साथ विद्या इस बार जेलर की दुनिया में एक बिल्कुल अलग एनर्जी के साथ नजर आ रही हैं।

jailer (1)

यह भी पढ़ें- OTT पर छाने को तैयार अर्जुन दास की #Love, कब और कहां रिलीज होगी रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज?

दर्शकों की बढ़ी एक्साइटमेंट

विद्या बालन और रजनीकांत को एक साथ स्क्रीन पर देखना खास तौर पर रोमांचक अनुभव है, क्योंकि दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। जहां विद्या का यह अनोखा अवतार और उनके किरदार की रहस्यमयी मौजूदगी फिल्म में एक नई परत जोड़ रही है, वहीं रजनीकांत के साथ उनकी केमिस्ट्री और दोनों के किरदारों के बीच का रिश्ता क्या है, यह जानना दर्शकों के लिए फिल्म की रिलीज तक एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है।

कब रिलीज होगी 'जेलर 2' ?

रजनीकांत का मास अपील, नेल्सन दिलीपकुमार की खास डायरेक्शन स्टाइल और विद्या बालन का यह फ्रेश और फायरी अवतार, ने जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की एक और यादगार और ग्रैंड वापसी का वादा करती है।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की Jailer 2 में धमाल मचाएंगी विद्या बालन, हाथ में सिगरेट...नीली साड़ी में कांता के लुक ने खींचा ध्यान