विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर छाने को तैयार अर्जुन दास की #Love, कब और कहां रिलीज होगी रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज?

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:25 AM (IST)

क्या आप कोई रोमांटिक सीरीज देखने का मन बना रहे हैं? तो अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज #Love ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है।

ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार अर्जुन दास की रॉम-कॉम

ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार अर्जुन दास की रॉम-कॉम

HighLights

  1. ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार अर्जुन दास की रॉम-कॉम

  2. कब और कहां रिलीज होगी रोमांटिक सीरीज?

  3. ऐश्वर्या लक्ष्मी भी है सीरीज का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ वक्त पहले ही अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज #लव (#Love) की घोषणा की गई थी। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी ऑफिशियली अनाउंस कर दी है। यहां देखें ओटीटी (OTT) पर कब और कहां रिलीज होगी रोमांटिक सीरीज?

क्या है #Love की कहानी?

डेटिंग ऐप्स की दुनिया पर आधारित, #लव (#Love) की कहानी तारा और मैथ्यू के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों फाउंड और इन माय बे नाम के डेटिंग प्लेटफॉर्म्स के कॉम्पिटिटर फाउंडर हैं। जहां इन दोनों ने प्यार और कम्पैटिबिलिटी खोजने में मदद करने वाले बिजनेस बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर कब्जा जमाने आ गई 7 एपिसोड की नई सीरीज, अवैध घोटाले की कहानी वाली स्कैम थ्रिलर

सीरीज में इस सवाल का जवाब ढूंढा जाता है कि रिश्ते में आखिरकार केमिस्ट्री ज्यादा जरूरी है या कम्पैटिबिलिटी? साथ ही यह भी दिखाती है कि डेटिंग ऐप्स, मैसेज और सोशल मीडिया के दौर में रोमांस और कनेक्शन कैसे बदले हैं।

Love (6)

कब और कहां देखें #Love?

अर्जुन दास की रोमांटिक कॉमेडी लव ओटीटी छाने के लिए तैयार है। #लव (#Love) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देगी। यह वेब सीरीज 2 अक्टूबर 2026 से स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियली अनाउंस करते हुए लिखा, 'क्या वह सब केमिस्ट्री के बारे में या कम्पैटिबिलिटी के बारे में? यह फिल्म तमिल वर्शन के साथ, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी'।


#Love की कास्ट और क्रू

#Love में अर्जुन दास (Arjun Das) और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसे 'मारी' (Maari) फेम बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। सौंदर्या रजनीकांत इस शो की शो-रनर और प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को निर्मल विलियम्स ने लिखा है।

Love (9)

अर्जुन दास और ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट

दोनों स्टार्स का वर्कफ्रंट देखें तो, अर्जुन दास (Arjun Das) पिछली बार फिल्म 'वन्स मोर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अदिती शंकर भी थीं और इसे विग्नेश श्रीकांत ने निर्देशित किया था।

वहीं ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi) ने हाल ही में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'आशा' में काम किया था जिसमें वे उर्वशी और जोजू जॉर्ज के साथ दिखी थीं।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: 18 सितंबर को लगेगा मनोरंजन का महामेला, थिएटर्स- OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज