विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर कब्जा जमाने आ गई 7 एपिसोड की नई सीरीज, अवैध घोटाले की कहानी वाली स्कैम थ्रिलर

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:22 PM (IST)

ओटीटी पर हाल ही में एक नई वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी कहानी 7 एपिसोड में सिमटी है।

ओटीटी पर आई नई सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर आई नई सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज हुई नई वेब सीरीज

  2. रेलवे टिकट के घोटाले पर है आधारित

  3. इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई ये सीरीज्

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए एक और नई वेब सीरीज आ गई है। लंबे समय से फैंस इस सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब ये उनका मनोरंजन करने के लिए दस्तक दे चुकी है।

7 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज एक स्कैम थ्रिलर है, जिसमें रेलवे टिकट के करोड़ों के घोटाले की कहानी को दर्शाया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी नई वेब सीरीज का जिक्र किया जा रहा है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ये देखने को मिलेगी। 

ओटीटी पर आई ये नई सीरीज

जिस वेब सीरीज के बारे में यहां चर्चा की जा रही है, उसमें मिर्जापुर के मुन्ना भैया यानी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिका में मौजूदा है। सीरीज का टाइटल है- वेटिंग है (Waiting Hai)। जी हां आज से वेटिंग है को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इसके अलावा इसे एमएक्स प्लेयर पर भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का भंडार, क्या-क्या होगा रिलीज?

waiting hai ott release (1)

दिव्येंदु के अलावा इस सीरीज में भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजभर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। वेटिंग है का डायरेक्शन मशहूर हिंदी फिल्म निर्देशक समीर विद्वांस ने किया है, जो इससे पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन कर चुके हैं। 

क्या है सीरीज की कहानी?

इसके अलावा गौर किया जाए वेटिंग है सीरीज के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो इस 7 एपिसोड वाली सीरीज में रेलवे द्वारा संचालित तत्काल टिकट प्रक्रिया में किए जाने वाले घोटाले के मामले को दर्शाया गया है। जिसमें एक शातिर व्यक्ति अफरोज हम्सा (भुवन अरोड़ा) किस तरह से अन्य लोगों को चमका देकर ये स्कैम करता है। बाद में रेलवे पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करती है। दिव्येंदु शर्मा इस सीरीज में रेलवे पुलिस (RRF) कॉन्सटेबल सुगम मिश्रा के किरदार में मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर सजेगा हंसी का त्योहार, इस दिन स्ट्रीम होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5