Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का भंडार, क्या-क्या होगा रिलीज?
इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर मनोरंजन का भंडार है, नेटफ्लिक्स समेत तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
-1789467271236_m.webp)
इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?
HighLights
इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?
नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर मनोरंजन भरपूर
ये फिल्में और सीरीज होने जा रहीं रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव शुरू हो चुका है और इस हफ्ते में ओटीटी पर भी भरपूर मनोरंजन होगा। घर बैठकर फिल्में और सीरीज एंजॉय करने वाले दर्शक इस बार पूरे हफ्ते बोर नहीं होंगे। रोमांस से लेकर हॉरर तक का तड़का ओटीटी पर लगने वाला है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होगा?
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में/सीरीज
लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3)
दो सफल सीजन के बाद लस्ट स्टोरीज का तीसरा सीजन भी आने के लिए तैयार है। जिसमें चार शॉर्ट स्टोरीज कॉम्बिनेशन होगा। चारों को अलग-अलग डायरेक्टर्स ने निर्देशित किया है। लस्ट स्टोरीज 3 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस सीजन में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, अदिती राव हैदरी , सिद्धार्थ, गुरफतेह पीरजादा, अभिषेक बैनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
-1789467421626.webp)
यह भी पढ़ें- 'क्रांतिकारियों' की सीरीज ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, 8 एपिसोड की Historical Drama निकली नंबर-1
बेस्ट ऑफ द बेस्ट (Best Of The Best)
बेस्ट ऑफ द बेस्ट एक डांस कॉमेडी फिल्म है जो बचपन के दोस्तों को इर्द-गिर्द घूमती है, इसमें दोनों बॉलीवुड फ्यूजन डांस में हिस्सा लेते हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
-1789467436233.webp)
पापा यार (Papa Yaar)
कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) अपना नया स्टैंडअप स्पेशल शो पापा यार लेकर आ रहे हैं जो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा।
-1789467456422.webp)
इस शो में पिता और बेटे के बीच गहरे, इमोशनल और बदलते रिश्ते की कहानी को दिखाया जाएगा।
द ममी (The Mummy)
द ममी एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो अपनी लापता और आधी ममी बन चुकी बेटी से मिलता है और पाता है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गड़बड़ है। यह मूवी 17 सितंबर को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।
-1789467471407.webp)
थुडक्कम (Thudakkam)
मोहनलाल (Mohanlal) की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म थुडक्कम थिएटर के बाद ओटीटी (OTT) पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मोहनलाल भी कैमियो अपीयरेंस में नजर आएंगे।
-1789467504564.webp)
ईरुमुड़ी (Irumudi)
सिनेमाघरों में 200 करोड़ कमाने वाली रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
-1789467532837.webp)
सिनर्स (Sinners)
माइकल बी. जॉर्डन के डबल रोल वाली अमेरिकी वैम्पायर हॉरर फिल्म सिनर्स ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे रायन कूगलर ने लिखा, निर्देशित किया और प्रोड्यूस किया है।
-1789467553425.webp)
द स्कैंडल (The Scandal)
द स्कैंडल एक कोरियन पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज है, यह कोरिया के जोसियन राजवंश के समय पर आधारित है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
-1789467574429.webp)
यह भी पढ़ें- Toxic OTT Release: टॉक्सिक को मिला ओटीटी का सहारा, कब और कहां स्ट्रीम होगी Yash की डिजास्टर फिल्म?
