विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्रांतिकारियों' की सीरीज ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, 8 एपिसोड की Historical Drama निकली नंबर-1

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:19 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक ऐसी वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जो भारतीय क्रांतिकारियों से प्रेरित है।

ओटीटी पर छाई ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर छाई ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी वेब सीरीज

  2. 8 एपिसोड में मौजूद रोमांचक कहानी

  3. इतिहास के पन्ने पलटती है ये सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर वेब सीरीज को देखना फैंस को काफी पसंद आता है। इस मामले में फिलहाल एक लेटेस्ट सीरीज का नाम चर्चा में बना हुआ है, जो इतिहास के पन्नों को पलटती है। इस सीरीज में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और उन क्रांतिकारियों की कहानी को दर्शाया गया है, जिनके बार में बहुत कम लोग जानते हैं। 

फिलहाल ओटीटी पर आते ही 8 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज नंबर-1 बन गई है और मनोरंजन जगत में इसका नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा  है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

ओटीटी पर छाई हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज

जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे बीते 11 सितंबर को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। इस सीरीज का नाम है- 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries)। निर्देशक निखिल अडवाणी के डायरेक्शन में बनने वाली ये नई सीरीज फिलहाल प्राइम वीडियो पर मस्ट वॉच बन गई है। 

यह भी पढ़ें- The Revolutionaries Review: सीरीज में चमके Bhuvan Bam, रोंगटे खड़े कर देगी 4 क्रांतिकारियों के 'गदर' की कहानी

the revolutionaries OTT RELEASE (1)

8 एपिसोड वाली हिस्टोरिकल ड्रामा वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' ने अपने शानदार कंटेंट के दम पर फैंस का दिल जीत लिया है और इसी वजह से ये सीरीज प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है।

बात की जाए 'द रिवोल्यूशनरीज' की कहानी की तरफ तो इस सीरीज में भारतीय इतिहास के उन क्रांतिकारियों की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था।

the revolutionaries OTT RELEASE

लेकिन उनके बारे में बहुत लोगों को जानकारी है कि किस तरह से उन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव को हिलाकर रख दिया था। 'द रिवोल्यूशनरीज' में अभिनेता भुवन बम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, जेसन शाह और गुरुफतेह पीरजादा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। 

आईएमडीबी से मिली टॉप की रेटिंग

किसी भी फिल्म या वेब सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा उसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए लगाया जा सकता है। 'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज ने आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग के मामले में टॉप किया है। इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेब साइट के जरिए प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज को 7.2/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है। 

यह भी पढ़ें- ब्रिटिश राज में तबाही मचाने वाले 4 सिरफिरे... OTT पर गदर मचाने आ रही The Revolutionaries; रिलीज डेट का एलान