विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही फैमिली ड्रामा बनी सबकी फेवरेट, इंडिया में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है नई फिल्म

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:27 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई फिल्म आई है, जो अब सबकी फेवरेट बन गई है।

नेटफ्लिक्स की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर आई सुपरहिट फिल्म

  2. ट्रेडिंग में टॉपर निकली ये नई मूवी

  3. साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्लेफॉर्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें नेटफ्लिक्स (Netflix) का नाम जरूर शामिल होता है। हर वीकेंड देखा जाता है कि नेटफ्लिक्स पर या तो कई फिल्म और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है या फिर थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद मूवी नेटफ्लिक्स पर आती हैं। 

इस आधार पर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक नई थिएटर रिलीज मूवी को स्ट्रीम किया गया है, जो अब फैंस की फेवरेट बन गई है। आलम ये है कि ये फैमिली ड्रामा फिल्म ओटीटी पर भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज के लिए सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासतौर पर अगर वह फिल्म साउथ सिनेमा से नाता रखती है, तो ये बेताबी और अधिक बढ़ जाती है। इस लेख में जिस मूवी के बारे में बात की जा रही है, वह दक्षिण भारतीय सिनेमा से ताल्लुक रखती है और इसका नाम है- विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath And Sons)।

यह भी पढ़ें- Netflix पर धूम मचाने आ रही 200 करोड़ी Family Drama, कब और कहां रिलीज होगी 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म?

netflix

जी हां इस वीकेंड पर साउथ सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री ममिता बैजू स्टारर विश्वनाथ एंड संस को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज किया गया है। ये फैमिली कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसकी कहानी काफी रोमांचक है। इसी कारण फिलहाल ये मूवी नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है और ऑडियंस को पसंद आ रही है। 

vishwanath and sons ott release (1)

इसी वजह से विश्वनाथ एंड संस फिलहाल नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है और ट्रेंडिंग में टॉपर बन गई है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब सूर्या की विश्वनाथ एंड संस को ओटीटी पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को और हाई कर रहा है। 

इस मूवी से आगे निकली विश्वनाथ एंड संस

ओटीटी पर आते ही सूर्या की विश्वनाथ एंड संस नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बन गई है। जिसकी वजह ये है कि फिल्म की शानदार कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 2 घंटे 40 मिनट की विश्वनाथ एंड संस ने नेटफ्लिक्स पर नंबर-1  फिल्म बनने के मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल 4 को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल धमाल 4 नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Vishwanath And Sons ने मचाया गदर, Suriya की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा