Netflix पर सजेगा हंसी का त्योहार, इस दिन स्ट्रीम होगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉमेडियन कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो नए सीजन के साथ लौट रहा है।
-1789540137591_m.webp)
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द आएगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा कपिल शर्मा का शो
मेकर्स की तरफ से किया गया आधिकारिक एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो फैंस का फेवरेट माना जाता है। लंबे अरसे तक टीवी पर दर्शकों को हंसाने वाला कपिल शर्मा का ये शो पिछले दो सालों से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर सभी को एंटरनेट कर रहा है।
अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 5 को लेकर मेकर्स की तरफ से लेटेस्ट अपडेट साझा किया है, जिसके आधार पर नए सीजन की रिलीज डेट का एलान किया गया है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 कब होगा शुरू
बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 (The Great Indian Kapil Show Season 5) का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसके आधार पर ये बताया गया है कि इस बार नेटफ्लिक्स पर सजेगा का हंसी का त्योहार।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर मूवी की फूटी किस्मत, ट्रेंड में टॉपर निकली महा फ्लॉप

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के इस प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरण सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की झलक देखने को मिल रही है और ये सभी इस तरह से मस्ती करते दिख रहे हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का नया सीजन पहले से कई अधिक मजेदार होने वाला है।
Dhol, nagaada sab bajege, kyunki Hansi Ka TyoHAHAar ab Netflix pe sajega! 🥳 pic.twitter.com/vJv22fnSht
— Netflix India (@NetflixIndia) September 16, 2026
इसके अलावा मेकर्स ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसके आधार पर आने वाले 25 सितंबर को ये कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। हर शनिवार रात 8 बजे आपको कपिल शर्मा का ये कॉमेडी शो ओटीटी पर देखने को मिलेगा।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 में लगेगा सितारों का मेला
कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 में एक बार फिर से सितारों का मेला लगता हुआ नजर आएगा। भविष्य में जितने भी हिंदी फिल्म सितारों की फिल्में आने वालीं,उनमें से अधिकतर सेलेब्स कपिल के इस शो में अपनी मूवीज को प्रमोट करने आएंगे। इसके अलावा अन्य कई मशहूर हस्तियां भी इस शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि, अभी द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 की गेस्ट लिस्ट सामने आना बाकी है।
