OTT पर छाने को तैयार रवि तेजा की Irumudi, कब और कहां रिलीज होगी 200 करोड़ी एक्शन ड्रामा?
रवि तेजा की 'इरुमुडी' (Irumudi) थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

ओटीटी पर रिलीज होने जा रही इरुमुडी
HighLights
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही इरुमुडी
कब और कहां रिलीज होगी रवि तेजा की फिल्म?
बॉक्स ऑफिस पर कमाए 200 करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। लेकिन अब इसका सफर स्ट्रीमिंग पर भी जारी रहेगा। शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी 'इरुमुडी' (Irumudi) ने 11 अगस्त को रिलीज होने के बाद से ही सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म को नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर ने 'मैथ्री मूवी मेकर्स' बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के बीच के जटिल लेकिन भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। रवि तेजा ने त्रिनाथ का किरदार निभाया है, जो शराब का आदी है, लेकिन 'अयप्पा दीक्षा' लेने का फैसला करता है और 40 दिनों तक शराब से दूर रहता है। उसकी बेटी मनेम्मा (बेबी नक्षत्र) उससे बहुत जुड़ी हुई है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी बातें, स्कूल की घटनाओं से लेकर घर की बातों तक उसके साथ साझा करती है।
-1789361383631.webp)
कहानी में त्रिनाथ और उसकी बेटी के बीच सुरक्षा और भरोसे वाले रिश्ते की तुलना एक दूसरे स्थानीय पिता, गोपाल राजू (साई कुमार) से की गई है, जो अपनी बेटी को चुपचाप अत्याचार और डर सहना सिखाता है।
जब दूर-दराज गांव में युवा महिलाएं और बच्चे छिपी हुई बुरी ताकतों और स्थानीय खतरों का शिकार बनते हैं, तो त्रिनाथ को एहसास होता है कि समुदाय की रक्षा और न्याय के लिए उसे एक रक्षक के तौर पर आगे आना होगा।
प्रिया भवानी शंकर ने त्रिनाथ की पत्नी कावेरी का किरदार निभाया है। फिल्म में साई कुमार 'गुरुस्वामी' के रोल में हैं, जबकि स्वासिका एक स्कूल टीचर के तौर पर नजर आती हैं।
-1789361405542.webp)
ओटीटी पर कब रिलीज होगी ईरूमुडी?
बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपने चौथे हफ्ते में चल रही यह फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
-1789361419659.webp)
शिवा निर्वाण ने कहानी को भावनात्मक रूप से पेश किया है और फिल्म का ज्यादातर हिस्सा असली जगहों पर शूट किया गया है। 'इरुमुडी' की शूटिंग बड़े पैमाने पर आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर स्थित एक छोटे से शहर 'सिलेरू' में की गई है। त्रिनाथ के तौर पर रवि तेजा (Ravi Teja) की परफॉर्मेंस फिल्म को खूब सराहा गया है।
थिएटर में कमाए 200 करोड़ रुपये
फिल्म की थिएटर में हुई कमाई ने इसकी सफलता को और मजबूत किया है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'इरुमुडी' ने भारत में 24 दिनों में करीब 208.18 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस तरह यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है
फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, ऐसे में नेटफ्लिक्स पर इसके प्रीमियर से यह कहानी उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए थे।
यह भी पढ़ें- 'क्रांतिकारियों' की सीरीज ने ओटीटी पर जमाया कब्जा, 8 एपिसोड की Historical Drama निकली नंबर-1
