5 सालों तक Rajinikanth ने की थी बस कंडक्टर की नौकरी, 'जेलर 2' एक्टर को याद आए संघर्ष के दिन
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म जेलर 2 के प्रमोशन के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।
-1791700644258_m.webp)
बस कंडेक्टर थे रजनीकांत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
जेलर 2 में अहम भूमिका में दिखेंगे रजनीकांत
पिछले 5 दशकों से कर रहे हैं सिनेमा में राज
इस दिन रिलीज होगी रजनीकांत की जेलर 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर के तौर पर रजनीकांत (Rajinikanth) को जाना जाता है। संघर्ष के दिनों से लेकर सिनेमा जगत का सुपरस्टार बनने तक रजनीकांत की कहानी काफी दिलचस्प रही है। आने वाले समय में रजनीकांत फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे।
हाल ही में जेलर पार्ट 2 (Jailer 2) के प्रमोशन के दौरान साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने उन दिनों को याद किया है, जब उन्होंने 5 साल तक बस कंडक्टर की नौकरी की थी।
बस कंडक्टर की नौकरी
फिल्मों में आने से पहले सुपरस्टार रजनीकांत बेंगलुरु में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते थे। फिल्मों में अपने पांच दशकों से ज्यादा के सफर में उन्होंने अनेक सुपरहिट और ब्लाकबस्टर फिल्में दी। हालांकि, अभी उनके दिल से बस कंडक्टर वाली नौकरी निकली नहीं है। हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु में अपनी आगामी फिल्म जेलर 2 से जुड़े एक समारोह में निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार से बातचीत में कहा-
यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 में बॉलीवुड एक्टर का होगा भौकाल, ट्रेलर में दिखी कैमियो की 'सीक्रेट' झलक
-1791700941103.webp)
एक्टिंग करने में मुझे मजा आता है, लेकिन जब मैं बस कंडक्टर था, तब भी काम में मेरी गहरी दिलचस्पी थी। मैंने बस कंडक्टर के तौर पर काम करते हुए पांच साल बिताया है और आज भी मुझे वो काम याद आता है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने तो कभी एक बड़े सुपरस्टार जैसा महसूस ही नहीं किया।
-1791700965131.webp)
आगे रजनीकांत ने बेंगलुरु में बिताए अपने पुराने दिनों को यादकर कहा- जब भी मैं इस शहर में आता हूं, मैं अक्सर अपने उन दिनों के बारे में सोचता हूं जब मैं बस कंडक्टर था। जब भी मैं बस देखता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है। हाल ही में जब मैं बेंगलुरु आया था, तो एक बार फिर से मैंने स्वयं को उस नौकरी से गहराई से जुड़ा हुआ पाया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं क्या करता हूं, मेरी पहचान का एक हिस्सा बस कंडक्टर का होगा।
कब रिलीज होगी जेलर 2
रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म जेलर 2 का धांसू ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। गौर किया जाए जेलर पार्ट 2 की रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 15 अक्टूबर की तारीख को रजनीकांत की ये मोस्ट अवेटेड मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
