Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaat Box Office Day 29: झुकेगें नहीं सनी! Raid 2 के सामने सिर ऊंचा कर खड़ा है जाट, 29 दिनों में भरा इतना खाता

    सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन ड्रामा फिल्म जाट कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस छोड़ने को तैयार नहीं हो रही है। अजय देवगन की रेड 2 ने आते ही फिल्म की कमाई पर गहरा असर डाला। जाट को सिनेमाघरों में लगे हुए एक महीना होने जा रहा है। फिल्म ने गुरुवार को टोटल कितनी कमाई की चलिए देखते हैं।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 09 May 2025 02:05 PM (IST)
    Hero Image
    जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-29/ फोटो- Imdb

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोपीचंद के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'जाट' की हिम्मत अभी तक पूरी तरह से नहीं टूटी है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई मूवी की रिलीज को 29 दिन पूरे हो चुके हैं। पहले अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और फिर रेड 2 के बॉक्स ऑफिस पर आने से जाट के कलेक्शन में भारी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की मूवी टस से मस होने को तैयार नहीं है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमाघरों में लगे हुए जाट को कल यानी कि 10 मई को एक महीना पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी भी फिल्म हटने के लिए तैयार नहीं है और लगातार थोड़ा-थोड़ा करके बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता फुल कर रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को जाट के खाते में इंडिया और दुनियाभर में टोटल कितनी कमाई आई, चलिए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं। 

    रेड 2 की नाक के नीचे से जाट ने उड़ाई इतनी रकम 

    9 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली जाट से फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थी। ऐसा अंदाजा था कि गदर 2 की तरह ही ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों पर भारी पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाट के कदम बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाए जरूर, लेकिन मूवी ने खुद को न गिरने दिया और न ही झुकने दिया। 

    यह भी पढ़ें: Raid 2 Worldwide Collection Day 7: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ी रेड 2, Jaat को खल्लास कर 1 दिन में कमाए इतने करोड़

    jaat box office day 29 collection

    Photo Credit- Instagram

    सैकनलिक.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लाखों में कमाई की। 29वें दिन इस फिल्म के खाते में महज 9 लाख रुपए आए हैं। हालांकि, जब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है, तब तक उम्मीद की किरण बरकरार है। इस मूवी ने इंडिया में 29 दिनों में नेट कलेक्शन  87.9 करोड़ का कर लिया है। 

    वर्ल्डवाइड  117.72 करोड़ रुपए 
    इंडिया नेट  87.9 करोड़ रुपए
    इंडिया ग्रॉस  103.72 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  14 करोड़ रुपए
    सिंगल डे-29 

    वर्ल्डवाइड जाट का बॉक्स ऑफिस पर इतना बिजनेस 

    इंडिया में नेट कलेक्शन के मामले में भले ही सनी देओल और रेजिना कैसेंड्रा की जाट 100 करोड़ नहीं कमा सकी है, लेकिन ग्रॉस कलेक्शन में तो इस फिल्म ने टोटल 103.72 करोड़ तक कमा लिए हैं। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो मूवी ने दुनियाभर में 117.72 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

    Photo Credit- Instagram

    इसके अलावा ओवरसीज मार्किट में जाट ने टोटल 14 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म को विदेशों में ऑस्ट्रेलिया से लेकर मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट में किया है। 

    यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 27: Raid 2 के सामने 27वें दिन भी सीना तान खड़ा रहा 'जाट', मंगलवार को कमा लिया इतना पैसा