Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hit 3 Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर नानी का जलवा! ‘हिट 3’ से शुक्रवार को मचाया धमाल

    Updated: Fri, 16 May 2025 10:15 PM (IST)

    नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस तेलुगु फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की। इस बीच फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन (Hit 3 Collection Day 16) सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है।

    Hero Image
    हिट 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार नानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों उनकी हालिया फिल्म हिट द थर्ड केस का जिक्र चल रहा है। यह मूवी भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जहां बॉलीवुड की कुछ फिल्में थिएटर्स में दर्शकों की कमी का सामना कर रही है। वहां, हिट फिल्म की कमाई तारीफ के काबिल है। आइए जानते हैं कि 16वें दिन नानी स्टारर मूवी ने कितना कलेक्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट खिड़की पर सिनेमा लवर्स के लिए हिट एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुकी है। किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा ओपनिंग डे से लगाया जाता है। हिट 3 ने पहले ही दिन 21 करोड़ कमाए थे। इससे अंदाजा लग गया था कि आगामी दिनों में यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। 15 दिन पूरे करने के बाद फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस क्लब में कितने दिनों के अंदर जगह बना पाएगी।

    हिट फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन

    नानी की चर्चित फिल्म हिट के तीसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही धमाल मचा दिया। पहले सप्ताह में इसने 63.65 करोड़ का कलेक्शन किया, जो हाल में रिलीज हुई ज्यादातर बिग स्टारर फिल्म भी नहीं कमा पाई है। दूसरा सप्ताह फिल्म के लिए थोड़ा धीमा साबित हुआ। दरअसल, वीक 2 में फिल्म ने 12.7 करोड़ का कलेक्शन किया।

    ये भी पढ़ें- Hit 3 Worldwide Collection: नानी ने कर दिया 'रेट्रो' का सफाया, 13वें दिन ग्लोबल कमाई में हुआ उलटफेर

    हिट फिल्म ने किया टोटल इतना कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक हिट 3 ने 46 लाख का कलेक्शन कर लिया है। खैर, इस आंकड़े में फेरबदल होना संभावित है। संभावना है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में सुधार हो सकता है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो हिट फिल्म के हालिया पार्ट ने भारत में कुल 76.81 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Hit 3 Box Offie Collection Day 15: नानी का जलवा! 15वें दिन फिल्म ने की शॉकिंग कमाई