Hit 3 Box Offie Collection Day 15: नानी का जलवा! 15वें दिन फिल्म ने की शॉकिंग कमाई
नानी की फिल्म हिट 3 का क्रेज दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। 1 मई को रिलीज होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर इसने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नानी का नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फिल्में वर्ल्डवाइड भी बेहतरीन कलेक्शन करती है। इन दिनों एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म हिट 3 की चर्चा चल रही है। नानी की यह फिल्म हिट होने की राह पर धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म का 15वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है।
नानी की हिट फ्रेंचाइजी की फिल्म का तीसरा पार्ट हिट द थर्ड केस चर्चा में बना हुआ है। सिनेमा लवर्स इस फिल्म को अन्य फिल्मों की तुलना में ज्यादा देखने जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत के बाद अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। नानी की इस एक्शन मूवी ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- Hit 3 Worldwide Collection: नानी ने कर दिया 'रेट्रो' का सफाया, 13वें दिन ग्लोबल कमाई में हुआ उलटफेर
15वें दिन हिट 3 ने किया इतना कलेक्शन
नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म हिट 3 को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था। इस फिल्म की चर्चा का सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 63.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से मूवी के लिए पहला सप्ताह लकी साबित हुआ। हालांकि, दूसरा सप्ताह इतनी ज्यादा कमाई करने वाला साबित नहीं हो पाया, लेकिन फिर भी कलेक्शन अन्य फिल्मों के मुकाबले बेहतर रहा है।
15वें दिन फिल्म ने 40 लाख का कलेक्श किया है। हालांकि, इस आंकड़े में अभी बदलाव हो सकता है। इससे पहले यानी बुधवार को मूवी ने 65 लाख का कलेक्शन किया। कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 75.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह फिल्म बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा तेजी से कमाई कर रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आगामी फिल्मों में यह मूवी कितने करोड़ का कुल कलेक्शन कर पाती है। अगर इसने सही रफ्तार बरकरार रखी, तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी अपनी जगह आसानी से बना लेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।