Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Frozen 2 Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड फ़िल्म ने दी बॉलीवुड को टक्कर, ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 26 Nov 2019 05:40 PM (IST)

    Frozen 2 Box Office Collection Day 3 हिंदी भाषा के लिए मुख्य किरदारों को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी है। फ्रोज़न 2 2013 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है।

    Frozen 2 Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड फ़िल्म ने दी बॉलीवुड को टक्कर, ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए अच्छा रहा है। एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई का जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे अभी तक कोई हिंदी फ़िल्म तोड़ नहीं सकी है। अब फ्रोज़न 2 ने भी बेहतरीन शुरुआत करके हिंदी फ़िल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिस बक और जेनिफर ली निर्देशित एनिमेशन फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 19.10 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया है। वहीं, 22.74 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। 22 नवंबर को पागलपंती के साथ आयी फ्रोज़न 2 ने पहले दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म की कमाई एकदम डबल हो गयी और 7.10 करोड़ जमा किये, वहीं तीसरे दिन रविवार को फ्रोज़न 2 ने 8.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस पागलपंती के आस-पास ही रहे। अनीस बज़्मी निर्देशित पागलपंती ने 19.50 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया है। 

    यह भी पढ़ें: पागलपंती ने ओपनिंग वीकेंड में की ठीकठाई कमाई, जानिए कमाए कितने करोड़

    भारत में फ्रोज़न 2 अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई। हिंदी भाषा के लिए मुख्य किरदारों को प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने आवाज़ दी है। फ्रोज़न 2, 2013 में आयी फ़िल्म का सीक्वल है। फ्रोज़न दो बहनों एल्सा और एना की कहानी है। एल्सा के पास चीज़ों को जमाने की जादुई शक्ति है, जिसे वो स्वीकार करने में हिचकती है, मगर जब बहन एना की ज़िंदगी मुश्किल में फंसती है तो वो इनका इस्तेमाल करती है और सुपरहीरो के तौर पर उभरती है। 

    यह भी पढ़ें: दूसरे हफ़्ते में ही बाला से पिटी मरजावां, जानिए 10 दिनों का कलेक्शन

    लीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्मों की बात करें तो सबसे अधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम के नाम ही है, जिसने 365.50 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये, जो इस साल एक रिकॉर्ड है। एंडगेम भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फ़िल्म है। इसके अलावा कैप्टन मारवल, एनिमेशन फ़िल्म द लॉयन किंग, फास्ट एंड फ्यूरियस प्रेजेंट्स हॉब्स एंड शॉ, स्पायडरमैन फार फ्रॉम होम ने भी बेहतरीन कमाई की।