Marjaavaan Box Office Collection Day 10: दूसरे हफ़्ते में ही बाला से पिछड़ी मरजावां, जानिए 10 दिनों की कमाई
Marjaavaan Box Office Collection Day 10 पागलपंती की रिलीज़ से भी मरजावां प्रभावित हुई है क्योंकि दोनों ही फ़िल्मों का दर्शक वर्ग तकरीबन एक जैसा ही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फ़िल्म मरजावां दूसरे हफ़्ते में चल रही है। मगर, दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म हांफने लगी है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में बाला से भी कम कलेक्शन किया है।
22 नवंबर को मरजावां का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ था। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.09 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार और रविवार को 1.64 करोड़ की कमाई की, वहीं रविवार को 2.32 करोड़ ही जुटा सकी। दूसरे वीकेंड के बाद मरजावां का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 42.92 करोड़ हो चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ़िल्म बी और सी सेंटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
#Marjaavaan witnessed decline on [second] Fri, but picked up on Sat and Sun... Mass circuits continue to collect well... [Week 2] Fri 1.09 cr, Sat 1.64 cr, Sun 2.32 cr. Total: ₹ 42.92 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) November 25, 2019
ख़ास बात यह है कि दूसरे वीकेंड में मरजावां ने आयुष्मान खुराना की बाला से भी ख़राब प्रदर्शन किया है, जिसने तीसरे वीकेंड में 7.07 करोड़ जमा किये, जबकि मरजावां 5.05 करोड़ ही कर सकी। पागलपंती की रिलीज़ से भी मरजावां प्रभावित हुई है, क्योंकि दोनों ही फ़िल्मों का दर्शक वर्ग तकरीबन एक जैसा ही है।
पहले हफ़्ते में कमाई
15 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची मरजावां ने पहले दिन 7.03 करोड़ जमा किये थे। दूसरे दिन शनिवार को 7.21 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 10.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस लगभग स्थिर रहे। सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़, बुधवार को 3.16 करोड़ और गुरुवार को 2.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म की कमाई 37.87 करोड़ रही।
मरजावां को मिलाप ज़वेरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में एक्शन और डायलॉगबाज़ी की हैवी डोज़ देखने को मिली, जैसा कि अधिकतर 70 और 80 के दौर की फ़िल्मों में होता था।