Friday Releases: 2022 के आखिरी शुक्रवार हिंदी में रिलीज होंगी ये साउथ फिल्में, सनी लियोनी भी लौटेंगी पर्दे पर
Friday Releases 2022 अवतार 2 दृश्यम 2 और सर्कस के बीच कुछ नई फिल्में भी इस शुक्रवार आ रही हैं। इनमें दक्षिण भारतीय फिल्में शामिल हैं। पूरे साल हिंदी ब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 में जितने भी शुक्रवार आये, उनमें से बहुत कम ने खुशी देखी, ज्यादातर गम में ही बीते। हर शुक्रवार एक नयी हिंदी फिल्म नयी उम्मीद के साथ रिलीज होती थी, मगर उम्मीदें धराशायी होते वक्त नहीं लगता था। बड़े-बड़े सितारों को शुक्रवारों ने पस्त होते देखा, वहीं कई फिल्मों के सितारे चमकते देखे।
साउथ फिल्मों का तो कहना ही क्या, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इनका सफर अद्भुत रहा। इस साल कई दक्षिण भारतीय फिल्में मूल भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज हुईं। साल के आखिरी शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी है और साउथ फिल्मों के हिंदी वर्जन रिलीज हो रहे हैं।
इनमें सबसे अहम है हिट- द सेकंड केस। अदिवी शेष स्टारर फिल्म का तेलुगु वर्जन पहले ही रिलीज हो चुका है और सफल रहा। अब हिंदी वर्जन 30 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रहा है। हिट 2 इसी महीने 2 तारीख को तेलुगु में रिलीज हुई थी। यह 2020 में आयी हिट- द फर्स्ट केस का सीक्वल है। इस फिल्म को राजकुमार राव के साथ हिंदी में रीमेक किया जा चुका है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है। हिट- द सेकंड केस में एक नया केस दिखाया जाएगा।
यह भी पढें: Pathaan Row- 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने में होंगे बदलाव, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को दिये निर्देश
नयनतारा स्टारर हॉरर थ्रिलर फिल्म कनेक्ट 22 दिसम्बर को तमिल में रिलीज हो चुकी है और अब इस शुक्रवार इसका हिंदी डब वर्जन सिनेमाघरों में उतारा जा रहा है। फिल्म की कहानी लॉकडाउन के वक्त में दिखायी गयी है। नयनतारा सिंगल मदर के किरदार में हैं। उसकी जिंदगी में उथल-पुथल उस वक्त मचती है, जब उसकी बेटी के साथ डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। कनेक्ट में अनुपम खेर भी एक रोल में नजर आएंगे।
सनी लियोनी की तमिल फिल्म ओएमजी- ओ माइ घोस्ट भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में उतरेगी। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है। सनी लियोनी के साथ योगी बाबू, सतीश, रमेश तिलक और दर्शा गुप्ता लीड रोल्स में हैं। सनी फिल्म में वारियर क्वीन का रोल निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rajesh Khanna के स्टारडम ने जब नेत्रदान पर बनी इस फिल्म को दिया था जीवनदान, कैमियो से ही फिल्म हो गयी सुपरहिट
View this post on Instagram
द लीजेंड ऑफ मौला जट की रिलीज टली
पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट इस शुक्रवार सिनेमाघरों में सीमित स्क्रींस पर रिलीज होने वाली थी।मगर, सेंसर बोर्ड ने इसके सर्टिफिकेशन को रद कर दिया, जिससे अब यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकेगी। भारत में काफी अर्से से पाकिस्तानी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जा रही हैं।
इन फिल्मों के साथ भी मना सकते हैं नये साल का जश्न
इन फिल्मों के अलावा अवतार- द वे ऑफ वाटर, दृश्यम 2 और सर्कस अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इन फिल्मों के साथ भी न्यू ईयर वीकेंड का जश्न मनाया जा सकता है। दृश्यम 2 भी इसी नाम से मलयालम फिल्म का रीमेक है। सर्कस इस शुक्रवार दूसरे हफ्ते में दाखिल हो रही है। रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छी नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।