Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Fast & Furious: Hobbs & Shaw Box Office Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची यह Hollywood Film

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 12 Aug 2019 02:50 PM (IST)

    Fast Furious Hobbs Shaw Box Office Collection 2 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।

    Fast & Furious: Hobbs & Shaw Box Office Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची यह Hollywood Film

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का हमेशा से बोलबाला रहा है। कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2019 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। अगर बात करें फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ की तो इस फिल्म ने भी बंपर कमाई की है और आंकड़ा 150 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर घमासान जारी है। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में इस समय सिेनमाघरोंं में हैं जिस कारण दर्शकों के पास कई ऑप्शंस हैं। ऐसे में यह हॉलीवुड फिल्म अच्छी कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। 

    इस समय फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ के अलावा हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस समय द लॉयन किंग और स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम सिनेमाघरों में हैं। इनमें से द लॉयन किंग 150 करोड़ का आंकड़ा पा कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें: The Lion King Box Office Collection Day 24: Hollywood Movie ने 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

    फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज़ की फिल्म हॉब्स एंड शॉ ने 13.15 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में ही 42.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ हॉब्स एंड शॉ इस साल के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गयी थी। आपको बता दें कि हॉब्स एंड शॉ, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी का स्पिन ऑफ है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जेसन स्टैथम के मुख्य किरदार हैं।

    (नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप