विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को चीते की रफ्तार से वर्ल्डवाइड दौड़ी 'Drishyam 3', हनुमान अंश का किया 'मंगल' भारी; जोरदार हुई कमाई

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:12 AM (IST)

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने महज 5 दिनों के वर्ल्डवाइड इतना पैसा कमा लिया है, जो सुनकर आप बिल्कुल हैरान रह जाएंगे।

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो-इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश के लिए बड़ा खतरा बन रही है दृश्यम 3 

  2. 4 दिनों के अंदर दुनियाभर में सुनाई दी गर्जना 

  3. ओवरसीज मार्केट में हनुमान अंश से निकली आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन(Ajay Devgn) की दृश्यम 3 की गर्जना बॉक्स ऑफिस पर काफी तेज है। ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जितनी तेज रफ्तार से भाग रही है, उससे ज्यादा तेज और दोगुनी रफ्तार से सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हो रही है। मूवी ने चौथे दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर और ओवरसीज मार्केट में कितनी कमाई की है, नीचें देखें पूरे आंकड़ें।

चौथे दिन वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 ने बनाया रिकॉर्ड

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 95.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को अजय-जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) स्टारर फिल्म ने कुल 82.00 करोड़ तक की कमाई की। संडे को भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला रहा और मूवी ने 95 करोड़ तक कमाए और पहले वीकेंड पर मूवी का कुल कलेक्शन 272.8 तक कमा ले गई। अब मूवी का सोमवार का भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ चुका है, जो काफी अमेजिंग है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3 Collection) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा महज 4 दिनों के अंदर क्रॉस कर लिया है। फिल्म ने सोमवार को सिंगल डे पर ग्लोबली 30.20 करोड़ तक की कमाई की, जिससे 4 दिनों का कुल कलेक्शन 303.00 करोड़ तक पहुंचा।

Untitled design (92)

विदेशों में जमकर दृश्यम 3 पर पैसा लुटा रहे हैं लोग

तब्बू-अजय देवगन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्म को जिस तरह का रिस्पांस वर्ल्डवाइड और विदेशों में मिल रहा है, वो काफी पॉजिटिव है। अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड सहित अलग-अलग देशों में रिलीज हुई दृश्यम 3 ने ओवरसीज मार्केट में 4 दिनों के अंदर कुल 60 करोड़ रुपए कमा लिए है। ओवरसीज मार्केट में कमाई के मामले में यह फिल्म साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश से काफी आगे निकल चुकी है।

Untitled design (56)

इसके अलावा हनुमान अंश की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 60 दिनों में 423.26 करोड़ पहुंची है, तो वही दृश्यम 3 नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 197.50 करोड़ तक की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- सोमवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों

यह भी पढ़ें- संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुई भिड़ंत, कमाई में टॉपर निकली ये थ्रिलर