विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुई भिड़ंत, कमाई में टॉपर निकली ये थ्रिलर

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:22 PM (IST)

रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर पांच बड़ी फिल्मों के बीच कमाई के मामले में जबरदस्त क्लैश देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस क्लैश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉक्स ऑफिस क्लैश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इन पांच मूवीज के बीच हुई भिड़ंत

  2. बॉक्स ऑफिस क्लैश में आगे निकली ये मूवी

  3. दो महीने बाद हनुमान अंश का कैसा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन फिल्मों के लिहाज से काफी अहम रहता है। छुट्टी के इस दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी तादाद देखने को मिलती है और मूवीज की कमाई में भी जबरदस्त इजाफा होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि संडे को एक से ज्यादा मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश नजर आता है। 

इस संडे को भी कुछ ऐसा है नजारा देखने को मिला है और 5 फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर हुई है। जिसमें एक मूवी ने बंपर कमाई में बाजी मारी है। 

इन पांच फिल्मों के बीच हुआ क्लैश

मौजूदा समय में जो पांच फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं, उनमें दृश्यम 3, द वन, हनुमान अंश, द पैराडाइज और एवेंजर्स एंडगेम- एनकोर हैं। इन पांचों मूवीज के बीच रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली है और कमाई के मामले में जिस मूवी ने बाजी मारी है, वह अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट रिलीज दृश्यम 3 रही है। 

यह भी पढ़ें- वीकेंड पर Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, अजय देवगन की Crime Thriller पर हुई नोटों की बारिश

BOXX

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये संडे दृश्यम 3 के लिए रिलीज का तीसरा दिन साबित हुआ और इस लिहाज से मूवी ने बंपर कलेक्शन करते हुए 61 करोड़ को धांसू कारोबार किया है। इसके अलावा अन्य चार फिल्मों की संडे की कमाई उनकी रिलीज के दिन के हिसाब से कुछ इस प्रकार है-

  • दृश्यम 3 (Drishyam 3)- 61 करोड़ (रिलीज का तीसरा दिन)

  • द वन (The Vvaan)- 3.25 करोड़ (रिलीज का 10वां दिन)

  • हनुमान अंश (Hanuman Ansh)- 3 करोड़ (रिलीज का 59वां दिन)

  • द पैराडाइज (The Paradise)- 2.10 करोड़ (रिलीज का 11वां दिन)

  • एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर (Avengers Endgame: Encore)- 1.60 करोड़ (रिलीज का 10वां दिन)

द वन ने किया कमबैक

इस तरह से इन पांचों मूवीज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार के दिन कमाई का दंगल खेला है। इस लिस्ट के लिहाज से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन ने सही मायनों में बॉक्स ऑफिस वापसी की है। बता दें कि फिल्म वन बिहार की लोककथा पर आधारित है और इसमें छठ पूजा का महत्व दर्शाया गया है। 

यह भी पढ़ें- रविवार को Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, 59वें दिन Box Office पर छाप डाले करोड़ों