जेलर 2 भी नहीं छीन पाई Drishyam 3 का राजपाट, गुरुवार को अजय देवगन की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा
जेलर 2 के शोज भले ही हाउसफुल हों, लेकिन ये फिल्म गुरुवार को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को ...और पढ़ें

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
जेलर 2 के सामने मजबूती से खड़ी हुई दृश्यम 3
14वें दिन भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पर हुई धनवर्षा
दृश्यम 3 के मुसीबत बनकर आ रही हैं ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 भी नहीं रोक पा रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पहले हनुमान अंश के लिए मुसीबत बनी और अब रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को हिंदी बेल्ट में खुले मैदान में खेलने नहीं दे रही है। 14वें दिन भी अजय देवगन की मूवी बॉक्स ऑफिस पर गरजती हुई दिखाई दी और जमकर फिल्म पर नोट बरसे।
ऑफिस डेज पर भी नहीं थम रही दृश्यम 3 की रफ्तार
जेलर 2 के आने से ऐसा लगा था कि दृश्यम 3 का कलेक्शन वर्किंग डे पर शायद बहुत ज्यादा गिर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14वें दिन भी दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। मूवी ने गुरुवार को सिंगल डे में 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
इसके अलावा फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 333.00 करोड़ नेट और 399.05 करोड़ तक का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने हनुमान अंश के अलावा बॉर्डर 2, आवारापान 2, टॉक्सिक सहित 2026 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। अब फिल्म 400 करोड़ की ओर ताक लगाए हुए है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी की शानदार कमाई
जिस स्पीड से अजय देवगन और तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बना रखी है। महज 12 दिनों के अंदर ही दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। 13वें दिन मूवी ने 509 करोड़ कमाए और अब मूवी ने 14वें दिन तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 515 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ओवरसीज मार्केट में भी दृश्यम 3 की काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने कुल 116 करोड़ रुपए विदेशी मार्केट में कमाए हैं। जेलर 2 तो दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस स्पीड नहीं रोक पाईं, लेकिन अब हिंदी बेल्ट में अजय देवगन की फिल्म के लिए नई नवेली और रणबाली मुसीबत खड़ीं करने आ रही हैं।
