Drishyam 3 के लिए शुभ रहा मंगलवार, 500 करोड़ी निकली अजय देवगन की फिल्म; वर्ल्डवाइड कलेक्शन से चमकी किस्मत
Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 दिनों में दुनिया भर में शानदार कलेक्शन कर लिया है।
-1791945355425_m.webp)
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
दृश्यम 3 की दुनिया भर में चमकी किस्मत
बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी लहराया परचम
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने अपनी शानदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
दृश्यम फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है जिसका पहला पार्ट साल 2015 में आया था। इसके पहले दो हिस्सों की कहानी मोहनलाल की इसी नाम से आई मलयालम फिल्म से प्रेरित थे। हालांकि इस बार हिंदी वर्जन में मेकर्स ने कहानी में बदलाव किया है।
कितना रहा 12वें दिन का कलेक्शन
दृश्यम: द कंक्लूजन को बॉक्स ऑफिस पर आज 13 दिन पूरे हो चुके हैं। 12वें दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जोकि वीकडे के हिसाब से काफी अच्छा कलेक्शन है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 की अभी तक की कुल कमाई 323.50 करोड़ रुपये हो गई है।
-1791945576095.webp)
वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 388 करोड़ रुपये हो गया है। विजय सलगांवकर की विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है जिसके चलते मूवी वहां भी शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 502 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
इसी के साथ दृश्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब ये सिर्फ धुरंधर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे है। धुरंधर द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 1852.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
-1791945607323.webp)
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और अभिषेक पाठक ने निर्देशन किया है। विजय सालगांवकर के रूप में अजय देवगन, मीरा देशमुख के रूप में तब्बू, नंदिनी सालगांवकर के रूप में श्रिया सरन और अंजू सालगांवकर के रूप में इशिता दत्ता शामिल हैं। जयदीप अहलावत ने एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभाई है।
