Drishyam 3 को Hanuman Ansh का रिकॉर्ड तोड़कर भी नहीं मिला सुकून, 13वें दिन की कमाई जानकर लगेगा झटका
दृश्यम 3 ने उम्मीद से कई गुना ज्यादा बेहतरीन बिजनेस किया है। 13वें दिन बुधवार को तो मूवी पर इतनी धनवर्षा हुई कि मेकर्स मालामाल हो गए।

दूसरे बुधवार दृश्यम 3 की बंपर कमाई/फोटो-इस्टाग्राम
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही दृश्यम 3
हनुमान अंश को पीछे छोड़कर बना रही है नए रिकॉर्ड
13वें दिन अजय देवगन की मूवी पर खूब बरसे नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज मूवी ने कमाई के मामले में 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया है। दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने बुधवार को सफलता की एक नई कहानी लिखी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर और दुनियाभर में मूवी की बंपर कमाई हुई।
बुधवार को दृश्यम 3 पर जमकर हुई धनवर्षा
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 5.25 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो वर्किंग डे के हिसाब से एक बेहतरीन कमाई है। मूवी का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते के बुधवार तक 328.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दृश्यम 3 की ग्रॉस कमाई 394 करोड़ के आसपास हुई है।

500 करोड़ पार करने के बाद भी नहीं आया चैन
तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 3 की जितनी तेज रफ्तार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उससे कई गुना ज्यादा मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर और ओवरसीज मार्केट में हो चुकी है। मंगलवार को वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमाने वाली जयदीप अहलावत और अजय देवगन स्टारर फिल्म ने बुधवार को 509 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
मूवी का रिस्पांस ओवरसीज मार्केट में तो बहुत ही उम्दा है। ये फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड और मिडिल ईस्ट कंट्रीज में काफी पसंद की जा रही है। हनुमान अंश को ओवरसीज कमाई में पीछे छोड़ने वाली फिल्म दृश्यम 3 ने अकेले विदेशी मार्केट में 115 करोड़ तक का बिजनेस किया है।

मोहनलाल ने भी की अजय देवगन की फिल्म की तारीफ
अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को शुरुआती दो पार्ट्स तो मोहनलाल की मलयालम सस्पेंस थ्रिलर से इंस्पायर था, लेकिन तीसरे पार्ट और फाइनल हिंदी पार्ट की कहानी बिल्कुल अलग थी। बीते दिनों ही साउथ स्टार मोहनलाल ने भी ये फिल्म देखी और 'विजय सलगांवकर' की जमकर तारीफ की।
दृश्यम 3 की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में अजय देवगन के अलावा तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए।
यह भी पढ़ें- 68वें दिन बजरंग बली के आशीर्वाद से लगी Hanuman Ansh की नैया पार, मंगलवार को हुई धनवर्षा; कमाया सॉलिड मुनाफा
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए शुभ रहा मंगलवार, 500 करोड़ी निकली अजय देवगन की फिल्म; वर्ल्डवाइड कलेक्शन से चमकी किस्मत
