विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

68वें दिन बजरंग बली के आशीर्वाद से लगी Hanuman Ansh की नैया पार, मंगलवार को हुई धनवर्षा; कमाया सॉलिड मुनाफा

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:22 AM (IST)

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब भी करोड़ों में कमा रही है। इस फिल्म ने वो कर दिखाया है, जो दृश्यम और धुरंधर 2 भी नहीं कर पाए।

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 68/फोटो-इंस्टाग्राम

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 68/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दुनियाभर में लगातार अच्छी कमाई कर रही है हनुमान अंश

  2. दृश्यम 3 के सामने सिर झुकाने को नहीं है तैयार

  3. 68 दिनों में हैरान है हनुमान अंश का मुनाफा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में अक्सर एक महीने बाद ही अपना दम तोड़ देती हैं, लेकिन नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) टस से मस होने का नाम ही नहीं ले रही है।

अजय देवगन की दृश्यम 3 (Drishyam 3) के सामने ये फिल्म जितनी मजबूती के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, वैसा ही कुछ वर्ल्डवाइड भी हाल है। दुनियाभर में हर दिन 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश अब भी करोड़ो में कमा रही है। मंगलवार को डिवोशनल ड्रामा फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचा, नीचे देखें डिटेल्स।

हनुमान अंश ने मंगलवार को शानदार कमाई की

दृश्मय 3 के सामने हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) शुरुआत में थोड़ी लड़खड़ाई जरूर थी, लेकिन मूवी ने हार नहीं मानी थी। यहीं वजह है कि 68वें दिन भी शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश का दुनियाभर में सिक्का चला। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों में रिलीज होने से अब तक डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड अब तक 438.40 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

68वें दिन मंगलवार को सिंगल डे पर हनुमान अंश ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में मूवी ने अब तक 40.60 करोड़ रूपए कमाए हैं। यह फिल्म विदेशों में सबसे अच्छी कमाई नॉर्थ अमेरिका में कर रही है। 

Hanuman Ansh

2026 की टॉप 3 फिल्मों में शामिल है हनुमान अंश

पहले वीकेंड पर 60 लाख कमाने वाली फिल्म हनुमान अंश ने प्रॉफिट के मामले में तो धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया था। फिल्म ने अब तक 13,900% का प्रॉफिट कमा लिया है और अपनी इंवेस्टमेंट से 150 गुना ज्यादा कमाया है। वर्ल्डवाइड धमाल मचाने वाली फिल्म हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 337.03 करोड़ का बिजनेस किया है। हनुमान अंश धुरंधर 2 और दृश्यम 3 के बाद साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। 

hanuman ansh worldwide till date

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिंदी के साथ-साथ कुछ दिनों पहले ही तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। हिंदी भाषा में जहां हनुमान अंश की कुल कमाई 332.33 करोड़ है, तो वहीं तेलुगु में फिल्म ने 4.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहां पर भी फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें- 68वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, मंगलवार को डिवोशनल फिल्म पर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने 11वें दिन ही छीना Hanuman Ansh का सिंहासन, सोमवार को बरसी 'भोलेनाथ' की कृपा; बनाया नया रिकॉर्ड