विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

68वें दिन Hanuman Ansh पर बजरंग बली हुए मेहरबान, नीम करोली बाबा की कृपा से दुनियाभर में छाप रही मोटा पैसा

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:54 AM (IST)

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में अपनी कमाई का परचम लहरा रही है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्सन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्सन

HighLights

  1. 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 हफ्ते पूरे किए

  2. फिल्म ने दुनियाभर में की धांसू कमाई

  3. यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की डिवोशनल ड्रामा (Devotional Film) हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस पर राज चल रहा है। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में जोर पकड़ा और तभी से इसका कलेक्शन एकदम रॉकेट की स्पीड से आगे बढ़ा।

ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस मूवी को दो हफ्ते में उतारने की बात आ रही थी उसने बॉक्स ऑफिस पर 9 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने इसमें नीम करोली बाबा का रोल निभाया है।

कितना रहा 68वें दिन का कलेक्शन? 

7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश ने अपने 9वें हफ्ते में इसने 10.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वीकडे में भी इसकी कमाई शानदार रही जहां 66वें दिन इसने 2.80 करोड़, 67वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Hanuman (1)

अभी 10वें मंगलवार का रिजल्ट भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 68वें दिन अभी तक 1 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कुल कमाई 335.74 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही फिल्म

वहीं भारत में इसका नेट ग्रॉस कलेक्शन 396 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए 11 सितंबर को इसे दुनियाभर में रिलीज किया गया था। वर्ल्डवाइड अपनी कमाई से हैरान करने वाली हनुमान अंश ने विदेशों में भी धाक जमा रखी है। अभी तक इसने 437 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Hanuman

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें नीम करोली बाबा के बचपन से लेकर जवानी तक की कहानी बताई गई है जब वो घर-वर छोड़कर भगवान की भक्ति में पूरी तरह समर्पित हो गए थे। वहीं बहुत जल्द इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है जिसमें उनकी कृपा और समाधि लेने तक की आगे की कहानी बताई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 67वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ 'चमत्कार', नीम करोली बाबा की कृपा से दुनियाभर में हुई छप्परफाड़ कमाई

यह भी पढ़ें- 66वें Hanuman Ansh पर हुई 'संकट मोचन' बजरंग बली की अपार कृपा, 2 महीने से 'दना दन' नोट छाप रही फिल्म