66वें Hanuman Ansh पर हुई 'संकट मोचन' बजरंग बली की अपार कृपा, 2 महीने से 'दना दन' नोट छाप रही फिल्म
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के 66 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
-1791690151653_m.webp)
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि 'बजरंग बली एक बार किसी का हाथ थाम लें तो फिर उसे कभी नहीं छोड़ते....' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पर ये बात एकदम फिट बैठती है।
फिल्म को दो महीने हुए पूरे
इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो महीने से भी अधिक समय हो गया है लेकिन ये ऐसी धाक जमाकर बैठ गई है कि हिलने का नाम ही नहीं ले रही। नीम करोली बाबा के जीवन पर बड़ी इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने किया है। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने इसमें लीड रोल निभाया है।
-1791690440295.webp)
जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो इसने दो हफ्तों में सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसे थिएटर्स से उतारने की नौबत आ गई थी। बस यहीं पर संकट मोचन ने फिल्म का हाथ थाम लिया और इसकी नैय्या पार लगा दी।
कितना रहा हनुमान अंश के 66वें दिन का कलेक्शन?
आज मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 66वां दिन है और ये दृश्यम 3 के साथ कंधे से कंधा लड़ाकर कड़ी टक्कर दे रही है। फिल्म को थिएटर्स में 10 हफ्ते पूरे होने वाले हैं। 9वें हफ्ते में इसका कलेक्शन 10.60 करोड़ रुपये रहा। जबकि 65वें दिन यानी 10वें शनिवार को कलेक्शन में अचानक उछाल आया और कमाई 2.45 करोड़ रुपये हुई।
वहीं अब 66वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने अभी तक 2 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से भारत में मूवी की अब तक की कुल कमाई 331.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 391.60 करोड़ रुपये हो गया है।
-1791690469287.webp)
दुनियाभर में लहराया परचम
वहीं भारत में इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए 11 सितंबर को इसे दुनियाभर में रिलीज किया गया जहां हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड अपनी एक अलग पहचान बनाई। दुनियाभर में हनुमान अंश ने अभी तक 431.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई जिसकी उम्मीद शायद ही इसके डायरेक्टर या प्रोड्यूसर ने भी नहीं की थी।
