10वें शुक्रवार को बढ़ी Hanuman Ansh की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में हुई कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64: हनुमान अंश की कमाई में 64वें दिन इजाफा हुआ। फिल्म की कमाई 400 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
64वें दिन डिवोशनल ड्रामा ने की इतनी कमाई
7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है। यह फिल्म अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) के सामने सीना ताने खड़ी है।
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शुरुआती 15 दिनों में ज्यादा फायदा नहीं मिला, लेकिन 'वर्ड ऑफ माउथ' के जरिए फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर ऐसे चढ़ा कि 64 दिनों बाद भी नहीं उतर पा रहा है। यह पिछले दो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। यहां तक कि दृश्यम 3 के आने के बाद भी फिल्म बड़े पर्दे से नहीं हटी है।
हनुमान अंश की कमाई में बढ़ोतरी
हैरानगी की बात यह है कि एक तरफ दृश्यम 3 की कमाई में गिरावट आ रही है, वहीं 64वें दिन हनुमान अंश का कलेक्शन फिर से बढ़ गया है। 63वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख रुपये के करीब कारोबार किया था और अब 10वें शुक्रवार को कमाई करोड़ में पहुंच गई है।
10वें हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64वें दिन 1.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म अब भाषा में भी दिखाई जा रही है। फिल्म ने हिंदी में 57 लाख रुपये कमाया और तेलुगु 69 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 329.24 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 388 करोड़ के पार है। अगर कारोबार ऐसा ही रहा तो फिल्म 400 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।
कितना है हनुमान अंश का बजट?
हनुमान अंश नीम करोली बाबा या नीब करौरी बाबा की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म है जिसमें नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म है। यह फिल्म 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
