Dream Girl Box Office Collection Day 21: रितिक रोशन की 'वॉर' से अधूरा ना रह जाए आयुष्मान की ड्रीम गर्ल का यह ख्वाब, जानिए अब तक की कमाई
Dream Girl Box Office Collection Day 21 पहले हफ़्ते में ड्रीम गर्ल ने 72.20 का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ़्ते में 38.60 करोड़ बटोरे और तीसरे हफ़्ते में 22.05 करोड़ जमा किये।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उनकी दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। ड्रीम गर्ल ने रिलीज़ के तीन हफ़्तों में 132 करोड़ ज़्यादा कमा लिये हैं और अब उनकी ही फ़िल्म बधाई हो के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है।
27 सितम्बर को ड्रीम गर्ल ने सिनेमाघरों में 3 हफ़्ते पूरे कर लिये। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 3.40 करोड़ जमा किये, जबकि शनिवार को 6.30 करोड़ और रविवार को 6.50 करोड़ मिले। सोमवार को ड्रीम गर्ल ने 2 करोड़ और मगंलवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। मगर, बुधवार को वॉर की रिलीज़ का फ़िल्म पर असर पड़ा और कलेक्शन सिर्फ़ 85 लाख रुपये रह गये।
गुरुवार का आंकड़ा घटकर 50 लाख रह गया। इस तरह फ़िल्म ने तीन हफ़्तों में 132.85 करोड़ जमा कर लिये। आयुष्मान की पिछली सुपरहिट फ़िल्म बधाई हो ने 136.80 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। मगर, अब वॉर के तूफ़ान के आगे ड्रीम गर्ल को इस रकम तक पहुंचना आसान नहीं होगा। बधाई हो के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए ड्रीम गर्ल को 3.95 करोड़ और चाहिए।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर डटी है रितिक रोशन की वॉर, जानिए दो दिनों में की कितनी कमाई
ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, पहले हफ़्ते में ड्रीम गर्ल ने 72.20 का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ़्ते में 38.60 करोड़ बटोरे और तीसरे हफ़्ते में 22.05 करोड़ जमा किये। ड्रीम गर्ल एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है। राज शांडिल्य ने इसका निर्देशन किया है। यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोज़गार के लिए कॉल सेंटर में काम करता है, मगर वहां उसे लड़की की आवाज़ में ग्राहकों से बात करनी पड़ती है। फ़िल्म में नुशरत भरूचा, अन्नू कपूर और मंजोत सिंह मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे 150 करोड़ से बस इतनी दूर, वॉर करेगी रास्ता मुश्किल
#DreamGirl packs a healthy number in Week 3... Eyes *lifetime biz* of #BadhaaiHo, #AyushmannKhurrana’s highest grossing film... [Week 3] Fri 3.40 cr, Sat 6.30 cr, Sun 6.50 cr, Mon 2 cr, Tue 2.50 cr, Wed 85 lakhs, Thu 50 lakhs. Total: ₹ 132.85 cr. #India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2019