Move to Jagran APP

WAR Box Office Collection Day 2: गुरुवार को रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने की शानदार कमाई, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर

WAR Box Office Collection Day 2 2 अक्टूबर की छुट्टी में रिलीज़ हुई वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाते हुए 53.35 करोड़ की ओपनिंग ली जो 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:13 PM (IST)
WAR Box Office Collection Day 2: गुरुवार को रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने की शानदार कमाई, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर
WAR Box Office Collection Day 2: गुरुवार को रितिक-टाइगर की 'वॉर' ने की शानदार कमाई, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर

नई दिल्ली, जेएनएन। बुधवार (2 अक्टूबर) को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर की तूफ़ानी कमाई के बाद गुरुवार को कलेक्शंस में गिरावट आयी, मगर गुरुवार को वर्किंग डे होने के मद्देनज़र वॉर के कलेक्शंस को बेहतरीन माना जा रहा है। 

loksabha election banner

ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, गुरुवार को फ़िल्म 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर दो दिनों का कलेक्शन 74.70 करोड़ हो गया है। अब अगर इसमें तमिल और तेलुगु के कलेक्शंस भी जोड़ दिये जाएं तो वॉर का दो दिनों का कलेक्शन 77.70 करोड़ हो चुका है। तमिल और तेलुगु ने 3 करोड़ जुटाए। इस हिसाब से वॉर आज (शुक्रवार) को 100 करोड़ के पड़ाव को पार सकती है। हालांकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो दो दिनों में फ़िल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही हासिल कर चुकी है। ट्रेड विश्लेशक तरण आदर्श के मुताबिक़, आज से वॉर की 150-200 स्क्रींस बढ़ाई जा रही हैं। 

अगर वॉर के दूसरे दिन के कलेक्शंस की तुलना सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत से करें तो वॉर पीछे रह गयी है। ईद पर रिलीज़ हुई भारत ने दूसरे दिन (गुरुवार) को 31 करोड़ की रकम जमा की थी। वहीं अगर ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के मुकाबले वॉर का दूसरा दिन देखें तो भी वॉर फिसड्डी रही है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने दूसरे दिन लगभग 28 करोड़ बटोरे थे। हालांकि दिवाली की छुट्टियों में रिलीज़ हुई ठग्स को लम्बी छुट्टियों का फ़ायदा मिला था। 

वॉर को पांच दिन का लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिला है। अगर पहले वीकेंड में फ़िल्म जंप लेती है तो 150 करोड़ का पड़ाव दूर नहीं है। इस आधार पर ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि वॉर 2019 की पहली 300 करोड़ी फ़िल्म बन सकती है। वैसे भी वॉर के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख़्तर की द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ होगी, जो दर्शकों के एक ख़ास तबके को पसंद आएगी। ऐसे में वॉर के सामने अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से पहले कोई बड़ी चुनौती नहीं आएगी।

गांधी जयंती के मौक़े पर वॉर दुनियाभर में 5350 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी, जिसमें से 4000 स्क्रींस सिर्फ़ भारत में दी गयी हैं। हिंदी के साथ फ़िल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की गयी है। वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाते हुए 53.35 करोड़ की ज़बर्दस्त ओपनिंग ली, जो 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग है। साथ ही हिंदी सिनेमा के इतिहास में भी यह सबसे बड़ी ओपनिंग बन गयी है। यशराज बैनर की फ़िल्म वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो रितिक के साथ बैंग बैंग जैसी सुपरहिट फ़िल्म दे चुके हैं।

वॉर में रितिक के साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और उन्हें इस सफलता में बराबर का भागीदार माना जा रहा है। वहीं, फ़िल्म की लीडिंग लेडी वाणी कपूर के लिए भी यह सफलता मायने रखती है और बॉलीवुड में उनकी स्थिति को मजबूत करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.