विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhadak 2: सैयारा की तरह क्या फिर चलेगा प्यार का जादू? फटाफट चेक करें धड़क 2 कलेक्शन प्रेडिक्शन

Published: Thu, 31 Jul 2025 07:35 PM (IST)

Dhadak 2 Prediction सैयारा के बाद अब प्यार की एक अनोखी कहानी को लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति ...और पढ़ें

धड़क 2 का कमाई का अनुमान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
धड़क 2 का कमाई का अनुमान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कल रिलीज होगी रोमांटिक फिल्म धड़क 2
  2. सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी आएंगे नजर
  3. इस मूवी के साथ फिल्म का होगा क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhadak 2 Box Office Prediction: शुक्रवार का दिन आ रहा है और सिनेमाघरों में नए फिल्मों की बहार अपने साथ ला रहा है। इस बार सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर धड़क 2 और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। 

इस बीच हम आपको धड़क 2 के पहले दिन की कमाई के बारे डिटेल्स में बताने जा रहे हैं कि ये मूवी कितने करोड़ से खाता खोल सकती है। क्योंकि एक रोमांटिक थ्रिलर के तौर पर सैयारा की सफलता इसको लेकर तरह-तरह कयास लगाए जा रहे हैं। 

धड़क 2 करेगी इतना बिजनेस

मौजूदा समय में सिनेमाघरों में महावतार नरसिम्हा और सैयारा जैसी फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इनका प्रदर्शन शानदार बना हुआ है और स्क्रीन्स के स्लॉट भी काफी हद तक बुक हैं। इस लिहाज से धड़क 2 को थिएटर्स में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करनी पड़ेगी। एडवांस बुकिंग में सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को नहीं मिलेगी फुर्सत, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज

कुल मिलाकर कहा जाए तो धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 5-7 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि, ये आंकड़ा पूर्वानुमान है और वास्तविक आंकड़ों की जानकारी रिलीज के पहले दिन के बाद ही सामने आएगी। मालूम हो कि धड़क 2 का निर्देशन डायरेक्टर साजिया इकबाल ने किया है, जबकि फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

कल 1 अगस्त से धड़क 2 को बडे़ पर्दे पर रिलीज कर दिया जाएगा। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें कि धड़क 2 अभिनेता ईशान खट्टर और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की साल 2018 में आई धड़क का सीक्वल है। 

क्या है धड़क 2 की कहानी

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर धड़क 2 फिल्म ऑनर किलिंग के मुद्दे पर आधारित है। इस मूवी में दो लड़का-लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो अलग-अलग जाति से नाता रखते हैं। उनके प्यार जाति भेदभाव की भेंट चढ़ता है। अब इस स्टोरी प्लॉट को पर्दे पर किस तरह से पेश किया जाएगा, वो धड़क 2 को देखने के बाद ही पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 में दिखाया जाएगा जातिवाद का मुद्दा! सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने बताई अंदर की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।