Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Effect: कोरोना की वजह से रो रहा बॉक्स ऑफ़िस, फ़िल्मों को हुआ करोड़ों का नुकसान

    Coronavirus Effect कोरोना का असर फ़िल्मों के बिजनेस पर भी पड़ा है। बॉक्स ऑफ़िस पर एक दिन में करीब 20 फीसदी तक गिरावट देखी गई है।

    By Rajat SinghEdited By: Updated: Sun, 15 Mar 2020 01:23 PM (IST)
    Coronavirus Effect: कोरोना की वजह से रो रहा बॉक्स ऑफ़िस, फ़िल्मों को हुआ करोड़ों का नुकसान

    नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Effect: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। वहीं, भारत सरकार ने भी इसे आपादा घोषित किया है। इसका असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ा है। शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। कोरोना का असर फ़िल्मों के बिजनेस पर भी पड़ा है। बॉक्स ऑफ़िस पर एक दिन में करीब 20 फीसदी तक गिरावट देखी गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंद हैं थिएटर्स 

    दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों और शहरों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं, सरकार लगातार इस बात का निर्देश भी दे रही है कि भीड़ वाली जगह जाने से बचें। ऐसे में कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, जो फ़िल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही हैं, उनके कारोबार पर भी काफी असर पड़ा है। 

    अंग्रेजी मीडियम को जबरदस्त नुकसान

    गुरुवार को दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की। इसके बाद शुक्रवार को 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज़ हुई। पहले दिन फ़िल्म ने उम्मीदों के मुताबिक 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया। असली असर शनिवार को देखने को मिला। बॉक्स ऑफ़िस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म की कमाई में करीब 20 फीसदी की गिरावट हुई। शनिवार को 'अंग्रेजी मीडियम' ने सिर्फ 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। अमूमन शनिवार और रविवार बॉक्स ऑफ़िस के लिए बड़ा दिन होता है। इस दिन शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा कलेक्शंस होता है। इसके उलट 'अंग्रेजी मीडियम'  के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। 

    Coronavirus: दोबारा रिलीज़ होगी इरफ़ान ख़ान की 'अंग्रेजी मीडियम', जानें- कब?

    'बागी 3' हो गई धड़ाम

    टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 'बागी 3' भी फिलहाल थिएटर्स में चल रही है। 'बागी 3' की शुरुआत काफी शानदार हुई। हालांकि, थिएटर्स के बंद होने के बाद इसके कलेक्शंस पर असर पड़ा है। शुक्रवार को फ़िल्म ने  5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफ़िस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,  शनिवार को फ़िल्म का कलेक्शन गिरकर  1.75 करोड़ पहुंच गया। ट्रेड विशेषज्ञों ने उम्मीद लगाई थी कि दूसरे वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं नज़र आ रहा है।