Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Avatar 2 Box Office Collection: नहीं थम रही अवतार 2 की आंधी, बॉलीवुड नहीं इस हॉलीवुड फिल्म को भी दिया पछाड़

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 04:40 PM (IST)

    Avatar 2 Box Office Collection जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आठवीं फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बॉलीवुड के साथ-साथ इस हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है।

    Hero Image
    Avatar 2 Box Office Collection James Cameron Film Break Hollywood Avengers Endgame Record. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Avatar:The Way Of Water Box Office Collection: जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म विश्वभर में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। जेम्स कैमरून की मां के सपने से उभरी इस काल्पनिक कहानी ने अपनी ही पहली फिल्म अवतार का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया। अवतार 2 को उसकी ओरिजिनल भाषा के अलावा हिंदी सहित कई और भाषाओं में भी रिलीज किया गया। कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ने के बाद अब इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी एवेंजर्स: एंडगेम का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 ने एवेंजर्स: एंडगेम को दी मात

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर आए दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। ये हॉलीवुड फिल्म 16 दिसंबर को जैसे ही वर्ल्डवाइड सहित इंडिया में रिलीज हुई इस फिल्म ने दृश्यम 2 और सर्कस सहित कई फिल्मों की हालत खस्ता कर दी। हालांकि इस फिल्म के लिए दर्शकों का प्यार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, यही वजह है कि अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने कमाई के मामले में रॉबर्ट डाउनी की फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' को धूल चटा दी है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 454 करोड़ ग्रॉस कमाई कर एवेंजर्स: एंडगेम का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। एवेंजर्स: एंडगेम ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 438 करोड़ की कमाई की थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

    दुनियाभर में अवतार 2 की सफलता का बज रहा है डंका

    दुनियाभर में भी जेम्स कैमरून की फिल्म की रफ्तार रोके नहीं रुक रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 14060 करोड़ यानी कि 2 बिलियन के आसपास की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर को हिंदी और इंग्लिश के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था। आपको बता दे कि यह उन हॉलीवुड फिल्मों में शुमार है, जिसने इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई की है। 2000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब तक 121.84 करोड़, तमिल ने 17.89 करोड़, तेलुगु में 28.22 करोड़, इंग्लिश में 196.73 करोड़ और मलयालम में 6.22 करोड़ के आसपास अब तक की कमाई की है। जेम्स कैमरून उन निर्देशकों में शुमार हैं, जिन्होंने सिनेमा को टाइटैनिक और अवतार जैसी यादगार फिल्में दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 को अमिताभ बच्चन ने किया रिव्यू, फिल्म की लंबाई पर भी दिया ओपिनियन

    यह भी पढ़ें:  Avatar 2 Worldwide Box Office: अवतार 2 ने टॉम क्रूज की टॉप गन मेवरिक को छोड़ा पीछे, बनी 2022 की सबसे बड़ी फिल्म