विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा Ajay Devgn का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:26 AM (IST)

Ajay Devgn Upcoming Movies: अभिनेता अजय देवगन इस वक्त दृश्यम 3 की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ...और पढ़ें

अजय देवगन की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

अजय देवगन की आने वाली फिल्में (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट लंबी

  2. 7 फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज

  3. फिलहाल दृश्यम 3 की सफलता को लेकर चर्चा में अजय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ajay Devgn Upcoming Release: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन का नाम फिलहाल फिल्म दृश्यम 3 को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड तक 170 करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाली इस सस्पेंस थ्रिलर ने सबका दिल जीता है। इस बीच हम आपको अजय देवगन के करियर की आने वाली 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोलमाल 5 (Golmaal 5)

बात की जाए बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अजय देवगन की अगली फिल्म के बारे में तो वह मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 है, जिसे अगले साल 8 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये मूवी निर्देशक रोहित शेट्टी की कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त है, जिसमें अजय गोपाल की भूमिका में नजर आएंगे।

ajaydevgncomingmovies

यह भी पढ़ें- सोमवार को चीते की रफ्तार से वर्ल्डवाइड दौड़ी 'Drishyam 3', हनुमान अंश का किया 'मंगल' भारी; जोरदार हुई कमाई

शैतान 2 (Shaitaan 2)

गोलमाल 5 के बाद अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान पार्ट 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। अब तक इस मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की तैयारी काफी समय से चल रही है। इस मूवी में अजय अभिनेता आर माधवन और अभिनेत्री ज्योतिका के साथ दिखाई देंगे।

ajay devgn (9)

सूर्यस्पर्श (Suryasparsh)

लंबे समय से अजय देवगन का नाम गरुड़ पुराण पर आधारित एक फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसके टाइटल को लेकर हाल ही में अहम जानकारी सामने आई है, जोकि सूर्यस्पर्श होगा। इसे एक सुपरनेचुलर थ्रिलर माना जा रहा है, जिसमें अजय का एक अनोखा किरदार नजर आएगा। 

images

चौहान (Chauhaan)

इस साल के मध्य में अजय देवगन की एक बहुचर्चित फिल्म चौहान का एलान हुआ है, जिसे अगले साल 1 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। चौहान का टीजर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। इस मूवी में अजय भारतीय फौजी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और मूवी की कहानी जम्मू और कश्मीर के पत्थरबाजों की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

ajaydevgnupcomingmovies (1)

रेंजर (Ranger)

अभिनेता संजय दत्त संग अजय देवगन की अगली फिल्म रेंजर का नाम काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय और संजय इस मूवी के लिए तैयार हैं। लेकिन फिलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

ajaydevgncomingmovies (2)

धमाल 5 (Dhamaal 5)

इस साल आई अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। धमाल 4 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी थी कि धमाल पार्ट 5 को भी बनाया जाएगा। 

ajaydevgnupcomingmovies (2)

रेड 3 (Raid 3)

बीते साल आई अजय देवगन की रेड 2 फिल्म के बाद ये साफ किया गया था कि रेड फ्रेंचाइजी को आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा और रेड 3 को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

ajaydevgncomingmovies (1)

यह भी पढ़ें- 11 साल बाद कहां हैं Drishyam के 'सैम'? विजय सलगांवकर के परिवार से एक पंगा पड़ा भारी, आज तक नहीं मिला इंसाफ