11 साल बाद कहां हैं Drishyam का 'सैम'? दूसरे-तीसरे पार्ट से रहा गायब; 755 करोड़ देने वाला एक्टर अब कर रहा ये काम
फिल्म 'दृश्यम' में तब्बू के बेटे 'सैम' का किरदार निभाने वाले ऋषभ चड्ढा अब एक्टिंग से दूर हैं। एक्टर अब स्टोरी टेलिंग के जरिए अपना करियर चला रहे हैं।
-1791263502007_m.webp)
दृश्यम के एक सीन में सैम
HighLights
ऋषभ चड्ढा ने 'दृश्यम' में निभाया है तब्बू के बेटे का रोल
एक्टिंग छोड़कर अब क्या कर रहे हैं ऋषभ?
फिल्म में कैसे हुई थी सैम की मौत?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम (Drishyam) का तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इसे दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) नाम दिया गया है। साल 2015 में दृश्यम का पहला पार्ट आया था।
अभी तक चल रही केस की छानबीन
11 साल से इस फ्रेंचाइजी में आईजी मीरा देशमुख के बेटे समीर देशमुख (Sameer Deshmukh) की एक्सीडेंटल मौत की छानबीन चल रही है। विजय सलगांवकर ने एक बार फिर खुदको और परिवार को जेल जाने से बचा लिया। उन्होंने ऐसी घटनाएं रचीं जिनसे एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर तोमर, पूर्व आईजी मीरा, उनके पति और एसआई लक्ष्मीकांत गायतोंडे को गुमराह कर दिया।

सैम के रोल में ऋषभ चड्ढा के असर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा या आपको महसूस हुआ कि जिस सैम के नाम पर ये पूरी फ्रेंचाइजी गढ़ी गई वो आखिर कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
निभाया था तब्बू के बेटे का रोल
ऋषभ चड्ढा को 'दृश्यम' में तब्बू और रजत कपूर के बेटे 'सैम' के किरदार से पहचान मिली। इसके अलावा भी उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल किए हैं। यह फिल्म जीतू जोसेफ की मलयालम फिल्म 'दृश्यम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। इसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

ओरिजिनल फिल्म में इस किरदार का नाम वरुण प्रभाकर था और इसे रोशन बशीर ने निभाया था।
वहीं बात करें ऋषभ की तो ऋषभ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में की। 1994 में मुंबई के एक परिवार में जन्मे ऋषभ ने कई फिल्मों, टेलीविजन शो और वेब सीरीज में काम किया है।
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
'दृश्यम' से पहले, उन्हें सोनम कपूर और फवाद खान की साल 2014 में आई फिल्म 'खूबसूरत' में देखा गया था। इसके बाद साल 2018 में, उन्होंने 'लुप्त' में काम किया। उनके अन्य चर्चित और लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'आदत से मजबूर' शामिल हैं। उन्होंने वेब शो 'डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा' में मुख्य भूमिका निभाई।
View this post on Instagram
ऋषभ चड्ढा अब कहां हैं?
पिछले दो सालों से ऋषभ ने कोई एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वह अब स्टोरी टेलिंग और पोएट्री करते हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए वो लाइव दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 'मॉडर्न मजनू' के जरिए वह लोगों से जुड़ रहे हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। कहानी सुनाने और कविता का यह शो कुछ खास तारीखों पर होता है और इसके टिकट डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुक किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने 60वें दिन खेला आखिरी दांव, Drishyam 3 के सामने टिक पाएगी या कहेगी अलविदा? हो गया फैसला
