विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष का 'मंगल' भारी, 12वें दिन बहुत मुश्किल से हुई इतनी कमाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM (IST)

Adipurush Box Office Day 12 प्रभास और कृति सेनन की माइथोलॉजिकल फिल्म आदिपुरुष की 12 दिनों में हालत पस्त हो ...और पढ़ें

adipurush box office day 12 prabhas kriti sanon and om raut mythological film tuesday collection in india/Instagram
adipurush box office day 12 prabhas kriti sanon and om raut mythological film tuesday collection in india/Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हुई 'आदिपुरुष'
  2. 12वें दिन प्रभास-कृति की फिल्म का हुआ बस इतना कलेक्शन
  3. 300 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए कर रही है मशक्कत

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Box Office Day 12: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की शुरुआत भले ही अच्छी हुई हो, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है।

पहले ही वीकेंड पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म विवादों के बाद दोबारा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए काफी मशक्कत कर रही है।

'आदिपुरुष' के विवाद के बाद जब कलेक्शन गिरा, तो मेकर्स ने स्ट्रैटेजी अपनाते हुए टिकट के प्राइज तक आधे कर दिए, लेकिन उसका भी मेकर्स को कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेंगने के लिए मजबूर हो गई।

'आदिपुरुष' की मंगलवार को हुई बस इतनी कमाई

आदिपुरुष की शुरुआत 140 करोड़ से हुई थी। दुनियाभर में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। लेकिन अब 12 दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन इतना ज्यादा लुढ़क-लुढ़क कर इतना नीचे आ गया है कि फिल्म के लिए दोबारा उठ पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।

सोमवार को इस फिल्म ने जहां 1 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस किया, तो वहीं मंगलवार को 'आदिपुरुष' ने महज 1.06 करोड़ हिंदी में और 1 करोड़ तेलुगु में कमाए। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक नेट कलेक्शन 278.94 करोड़ हुआ है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है।

हिंदी और तेलुगु में 'आदिपुरुष' की हुई इतनी कमाई

आपको बता दें कि प्रभास तेलुगु के सुपरस्टार हैं, लेकिन 'आदिपुरुष' वहां के दर्शकों को भी इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही है। 12वें दिन 1 करोड़ का तेलुगु में बिजनेस करने वाली फिल्म ने अब तक टोटल 128.11 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि हिंदी में 12 दिनों में फिल्म में 143.96 करोड़ कमा लिए हैं।

तमिल में ये फिल्म शुरुआत से ही कुछ खास बिजनेस नहीं कर रही है। फिल्म ने तमिल में अब तक सिर्फ 3.54 करोड़ का कारोबार किया है।

आपको बता दें कि विवादों का 'आदिपुरुष' की कमाई पर बहुत गंदा असर पड़ा है। इस फिल्म में लंकापति रावण उर्फ सैफ अली खान के लुक और हनुमान जी के डायलॉग्स को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसके बाद मेकर्स ने डायलॉग्स में फिर बदलाव किये, लेकिन उसका भी उन्हें थिएटर में कोई फायदा नहीं मिला।