Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yo yo Honey Singh Birthday: यो यो हनी सिंह के इन पांच गानों ने उन्हें पहुंचाया बुलंदी पर, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 15 Mar 2021 08:30 AM (IST)

    यो यो हनी सिंह ने कई गाने गाए हैं और वे गाने काफी पसंद किए गए हैl इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ भी काम किया हैl इनमें अमिताभ बच् ...और पढ़ें

    यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी गाना गाया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl आज यो यो हनी सिंह का जन्मदिन हैl इस अवसर पर हम आपके लिए उनके पांच लोकप्रिय गाने लेकर आए हैंl जिनके चलते उन्होंने लोकप्रियता की नई बुलंदी को छुआ हैl बॉलीवुड के गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया हैl इसमें बोहेमिया से लेकर रफ्तार तक शामिल हैl इन सब में एक नाम यो यो हनी सिंह का भी हैl यो यो हनी सिंह के कई गाने सुपरहिट हुए हैंl इतना ही नहीं उन्होंने सिंगिंग और रैपिंग में अपनी एक विशेष जगह बनाई हैl

    यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी गाना गाया हैl उनके 5 दिलचस्प गानों की लिस्ट नीचे दी गई हैं:

    ब्लू आईज

    यो यो हनी सिंह का यह गाना 2013 में रिलीज हुआ थाl यह गाना इस वर्ष का ब्लॉकबस्टर गाना था और लोगों को इसने थिरकने पर मजबूर कर दिया थाl इस गाने में यो यो हनी सिंह सफेद कलर की लेंबोर्गिनी में आते हैंl इसके चलते यह गाना काफी पसंद किया गया थाl 

    डोप शोप

    यो यो हनी सिंह का यह गाना गायक दीप मनी के साथ थाl यह गाना इंटरनेशनल विलेजर एल्बम का थाl यह आज भी कई पार्टियों में बजाया जाता है और लोग इस पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैंl

    ब्रेकअप पार्टी

    यह गाना जबरदस्त हैl यह पार्टी एंथम होने के अलावा यह यूथ में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैंl

    अंग्रेजी बीट दे

    यह गाना गिप्पी ग्रेवाल और यो यो हनी सिंह ने मिलकर बनाया थाl इस गाने पर दिलकश डांस करते हुए दोनों को देखा जा सकता हैl इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया हैl 

    यार बथेरे

    यो यो हनी सिंह का यार बथेरे गाना काफी पॉपुलर हैl इसे अल्फाज और यो यो हनी सिंह ने मिलकर बनाया हैl इस गाने पर आज भी लोग डांस करना पसंद करते हैंl

    इनके अलावा यो यो हनी सिंह ने कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं और वे गाने काफी पसंद किए गए हैl इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ भी काम किया हैl