Yo Sonakshi So Dumb: सोनाक्षी सिन्हा को किया जा रहा है ट्रोल, लोगों ने बताया घमंडी, देखें वायरल वीडियो
Yo Sonakshi So Dumb सोनाक्षी सिन्हा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें एक फैन से बुरा बर्ताव करते देखा जा सकता हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने सामान्य ज्ञान को लेकर सभी के निशाने पर हैंl उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक प्रतियोगी के साथ खेलते हुए रामायण से जुड़े हुए एक प्रश्न का उत्तर नहीं दिया थाl इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गयाl सोनाक्षी सिन्हा और प्रतियोगी से पूछा गया था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? इस प्रश्न का उत्तर नहीं आने के कारण सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गयाl
अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें एक फैन से बुरा बर्ताव करते देखा जा सकता हैl इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 42 हजार से अधिक लोग देख चुके हैंl
If still you think that there is no NEPOTISM in bollywood then you have some serious problem. #YoSonakshiSoDumb https://t.co/CZLstQIrmI" rel="nofollow
— ABH1_NOW (@NowAbh1) September 21, 2019
इस वीडियो को गीतिका स्वामी ने ट्विटर पर डाला हैंl उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए प्रश्न पूछा है, ‘अपनी मां के चुनावी प्रचार के दौरान जब एक प्रशंसक ने उन्हें गुलदस्ता देने की कोशिश की हैं तो उन्होंने इस प्रकार प्रतिक्रिया दी हैl वह सिर्फ मूर्ख ही नहीं अपने प्रसंशक के प्रति घमंडी भी हैं?’
What the 🤣🤣🤣@sonakshisinha #sonakshisinha #YoSonakshiSoDumb pic.twitter.com/o8gbkDs8RY
— Abhinav Thakur (@i_am_srkoholic) September 21, 2019
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया हैl इसमें सोनाक्षी सिन्हा को गाड़ी में बैठे हुए देखा जा सकता है और उन्हें एक व्यक्ति गुलदस्ता देने का प्रयत्न कर रहा है और सोनाक्षी सिन्हा यह कहती नजर आ रही है कि नहीं चाहिए और दरवाजा कैसे खोला आपने?
This is how #Sonakshi reacted when someone wanted to gift her flowers during Her mother's election campaign
Not Just Dumb, isn't #SonakshiSinha too arrogant to her fans? #SaturdayMorning #YoSonakshiSoDumb pic.twitter.com/DuXzPoLqUb
— Geetika Swami (@SwamiGeetika) September 21, 2019
सोनाक्षी सिन्हा हल ही में फिल्म मिशन मंगल में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, विद्या बालन और कीर्ति कुलहरी की अहम भूमिका थीl यह फिल्म भारत द्वारा पहले ही प्रयास में भेजें गए यान मंगलयान की कहानी थीl
यह भी पढ़ें: KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता, रामायण में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे, जमकर हुई ट्रोल!
इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया थाl सोनाक्षी की भूमिका भी फिल्म में सराही गई थीl सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैंl
फोटो क्रेडिट - @i_am_srkoholic twitter
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।