Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- रामायण में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे, जमकर हुईं ट्रोल!

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 21 Sep 2019 04:35 PM (IST)

    KBC 11 Yo Sonakshi Sinha So Dumb सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म मिशन मंगल में नजर आई थींl सोनाक्षी इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही है।

    KBC 11: सोनाक्षी सिन्हा को नहीं पता- रामायण में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे, जमकर हुईं ट्रोल!

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में 11 वें सीजन में नजर आईl इस मौके पर बिग बी ने सोनाक्षी सिन्हा और उसके सह-प्रतियोगी से पूछा 'रामायण के अनुसार, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे?' इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिन्हा नहीं दे सकींl जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी खेल में दिए गए चार विकल्पों में उलझन में थी। विकल्प थे, ए- सुग्रीव, बी- लक्ष्मण, सी- सीता और डी- राम। सोनाक्षी के सवाल का जवाब नहीं आने के कारण उन्हें एक लाइफ लाइन का उपयोग करना पड़ा और इसी के लिए सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैl

    एक ट्रोलर ने लिखा, ‘पिता का नाम शत्रुघ्न, चाचा का नाम राम, लक्ष्मण, भरत, भाइयों का नाम लव और कुश, बंगले का नाम रामायण यह महिला शिक्षा और बेटी बचाओं, बेटी पढाओं की ध्वजवाहक हैं लेकिन इन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थेl’

    इसके बाद उन्होंने इसे सोनाक्षी सिन्हा, केबीसी 2019 और केबीसी11 को हैशटैग किया हैंl

    वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है, ‘अभी मैंने सोनाक्षी सिन्हा का क्लिप देखा हैl जिस विशेषज्ञ ने उत्तर दिया है उनका अभिवादनl जिस प्रकार उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के मुंह पर उनकी मूर्खता पर प्यार से चांटा जड़ा हैl वह स्तुतिपूर्ण हैंl मुझे विशेषज्ञ का नाम नहीं पता अगर आपको उनका नाम पता है तो बताएl’ इसके बाद ट्रोलर ने इसे सोनाक्षी सिन्हा, केबीसी 2019 और केबीसी11 को हैशटैग किया हैंl

    यह भी पढ़ें: Happy Birthday Kareena Kapoor: 39 वर्ष की हुई बेबो, ऐसे मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल!

    सोनाक्षी सिन्हा को इसके लिए जमकर लताड़ लगाई जा रही हैंl कई लोगों ने उन्हें बॉलीवुड की नई आलिया भट्ट बताया हैl

    सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आई थीl सोनाक्षी इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

    फोटो क्रेडिट -  @mukultiwari1996 twitter