Happy Birthday Kareena Kapoor: 39 वर्ष की हुई बेबो, ऐसे मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल!
Happy Birthday Kareena Kapoor एक मां के तौर पर वह यह सुनिश्चित करती है कि वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच एक सही संतुलन बनाए रखेl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैंl करीना कपूर रील लाइफ में कई आइकॉनिक भूमिकाओं को निभाने के लिए जानी जाती हैंl वहीं असल जिंदगी में वह एक अच्छी मां की भूमिका भी निभाती नजर आती हैंl वह एक मां के तौर पर यह सुनिश्चित करती है कि वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच एक सही संतुलन बनाए रखेl ताकि कम समय में अच्छा काम किया जा सके।
करीना एक ट्रेंडसेटर हैंl चाहे उनकी फिल्में हों, लाइफ स्टाइल हो या अपने बच्चे का पालन-पोषण हो, वह निश्चित रूप से जानती हैं कि कैसे इन सब में आगे रहना है।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने अपना जन्मदिन पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ अपने ससुराल पटौदी निवास पर मनाया हैंl सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैl इसमें करीना कपूर को जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता हैंl इस वीडियो में सैफ अली खान करीना कपूर के पीछे खड़े नजर आ रहे हैंl
करीना कपूर आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैंl बेबो एक काम करनेवाली मां है और वह अपना अधिकांश समय काम और बेटे तैमूर के साथ समय संतुलन करने में व्यतीत करती है।
View this post on Instagram
हाल ही में करीना कपूर को बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया थाl जहां सभी करीना कपूर का जन्मदिन मनाने पटौदी निवास जाते नजर आए थेl अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद बेबो अक्सर अपने बेटे तैमूर को प्ले-स्कूल से लेने आती है। माँ-बेटे की जोड़ी पापराज़ी की भी पसंदीदा हैंl तैमूर के प्ले-स्कूल के बाहर कई बार क्लिक की जाती हैं।
View this post on Instagram
जब भी करीना अपनी वर्क कमिटमेंट को लेकर व्यस्त होती है तो वह अपने साथ तैमूर को भी सेट पर ले आती है, ताकि वह शॉट्स के बीच उनके साथ समय बिता सके।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : पाकिस्तानी प्रमोटर के साथ अमेरिका में कोई शो नहीं कर रहे कुमार सानू
तैमूर को अक्सर करीना कपूर के फिल्म सेट्स पर स्पॉट किया जाता हैl हाल ही में अपने एक ब्रांड एंडोर्समेंट पर वह तैमूर को सहलाती हुई देखी गई, जो उनकी गोद में आराम से लेटे हुए नजर आ रहे थेl
फोटो क्रेडिट - therealkareenakapoor instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।