विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यामी गौतम ने लिया 'रामलला' का आशीर्वाद, Nayyi Navelli की रिलीज से पहले अयोध्या में किए राम मंदिर के दर्शन

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:25 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली की रिलीज से पहले राम मंदिर के दर्शन किए हैं।

यामी गौतम पहुंचीं अयोध्या

यामी गौतम पहुंचीं अयोध्या

HighLights

  1. अयोध्या पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम

  2. रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

  3. इस दिन रिलीज होगी यामी की नई नवेली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने वालीं अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) के प्रमोशन में लगी हुई है। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी जॉनर वाली मूवी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इससे पहले यामी ने उत्तर प्रदेश के राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हैं। 

सोशल मीडिया पर यामी गौतम की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं और रामलला का आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। 

यामी गौतम ने किए रामलला के दर्शन

यामी गौतम धर स्टारर फिल्म नई नवेली की ग्रैंड रिलीज से पहले लीड एक्ट्रेस ने भगवान की पावन धरती अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी का दौरा कर आशीर्वाद लिया। यामी ने इस विश्वास पर अपना भरोसा दिखाते हुए कि हर नए सफर की शुरुआत भगवान राम के नाम से होती है।

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli: सोलाह श्रंगार करके नाची 'चुडैल', Yami Gautam ने 'फटा पटाखा' के जरिए जॉम्बीज की पार्टी में लगाई आग

yami (2)

ऐसे में उन्होंने फिल्म के लिए अपनी सच्ची डेडीकेशन को दिखाते हुए यह दौरा किया है। अपनी शानदार स्क्रिप्ट चॉइसेज और स्क्रीन पर बड़े सहज अंदाज में मौजूदगी दिखाने के साथ, यामी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नई कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने और उनके लिए कुछ बेहद अलग पेश करने के लिए तैयार हैं।

rammandir

इस दौरान यामी का ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, साथ ही उनकी चेहरे की चमक यह बयां कर रही है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कितनी कॉन्फिडेंट हैं। फिल्म में यामी का किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सभी किरदारों से बेहद अलग है और नई दुनिया में बुना गया है।

yamii

बता दें कि नई नवेली इंडिया की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें भारतीय परिवारों में देखी जाने वाली फैंटेसी, ह्यूमर, एक्शन और अटकलों की झलक देखने मिलती है। ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

नई नवेली की अन्य डिटेल्स 

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। 

यह भी पढ़ें- Exclusive 'एक तरह का रहस्य...', Yami Gautam ने 'नई नवेली' में 'डायन' की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी