Yami Gautam की तस्वीरों से साथ AI से की गई छेड़छाड़, Nayyi Navelli एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी
बी टाउन एक्ट्रेस यामी गौतम ने एआई से तस्वीरों में बदलाव करने वाला अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
यामी गौतम की तस्वीरों में किया गया बदलाव
एआई के इस्तेमाल से नाराज हुईं यामी गौतम
यामी गौतम की अगली फिल्म नई नवेली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेक की दुनिया के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) का नाम सिनेमा जगत की हस्तियों को लेकर भी काफी चर्चा में रहता है। कई बार देखा गया है कि एआई की मदद से सेलेब्स की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। अब इस मामले में नया नाम अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) का शामिल हो रहा है।
यामी ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपनी तस्वीरों में एआई की मदद से बदलाव करने पर नाराजगी व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि नई नवेली (Nayyi Navelli) फिल्म एक्ट्रेस ने क्या कहा है-
यामी गौतम का रिएक्शन
हाल ही में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपने नाम करने वालीं यामी गौतम फिलहाल अपने एक लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस ट्वीट में यामी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तस्वीरों में किए गए इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli in Patna JFF : 'भाभी डायन है' से 'दमदार किरदारों' तक, नई नवेली और सिनेमा पर यामी ने पटना में खोले राज

मैं मीडिया से एक विनम्र अनुरोध करती हूं कि कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेरी तस्वीरों में बदलाव करने या उन्हें बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल न करें। तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें।किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद।
A sincere request to the media Please refrain from using AI to alter or enhance my photographs from public appearances. Kindly use images in original form. Altering or manipulating an individual’s image or likeness using AI should not be done without their knowledge and consent. Thank you in advance for respecting my request!
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) October 4, 2026
इस तरह से यामी गौतम ने साफ किया है कि उनकी तस्वीरों के साथ किसी भी तरह से एआई की मदद लेकर बदलाव नहीं करना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेज भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की सहायता से डीपफेक वीडियो और फोटोज का शिकार हो चुकी हैं।
कब रिलीज नई नवेली
बात की जाए यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली के बारे में तो इसको 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक हॉरर कॉमेडी जॉनर की मूवी है, जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है।
