Nayyi Navelli: सोलाह श्रंगार करके नाची 'चुडैल', Yami Gautam ने 'फटा पटाखा' के जरिए जॉम्बीज की पार्टी में लगाई आग
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज हो गया है, जिसमें वह चुड़ैल के किरदार में जॉम्बीज के साथ डांस करती दिख रही हैं।
-1791283697242_m.webp)
फटा पटाखा के एक सीन में यामी गौतम
HighLights
फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
गाने में जॉम्बीज के साथ डांस करती दिखीं यामी
जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज किया गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इसमें एक चुड़ैल का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इसका नया गाना फटा पटाखा (Phata Patakha) रिलीज हुआ और आते ही यूट्यूब पर छा गया।
हाई एनर्जी एंथम है 'फटा पटाखा'
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ने नई नवेली हाई एनर्जी डांस एंथम रिलीज कर दिया है। गाना जी. वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस भी किया किया है।
-1791283941105.webp)
फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली यामी गौतम धर पहली बार ऐसे अवतार में नजर आईं जिसे दर्शकों ने कभी नहीं होगा। फिल्म की कहानी इंडियन फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर की दुनिया को जिंदा करती है, जिसमें बहुत सारी मस्ती, मिस्ट्री और खूब सारा एंटरटेनमेंट होगा।
बालाजी मोहन ने डायरेक्ट की है फिल्म
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। नई नवेली में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फटा पटाखा ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना है। इसके बोल वायु ने लिखे हैं और मधुबंती बागची ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में यामी गौतम धर एक अनोखी जॉम्बी डांस पार्टी के बीच जबरदस्त धमाल मचाती नजर आएंगी, जिसके बारे में कभी इसी ने सोचा नहीं होगा।
जॉम्बीज की पार्टी में नाचेंगी यामी
बांधे रखने वाले बीट्स, कैची हुक स्टेप और लार्जर देन लाइफ की कोरियोग्राफी से भरपूर ‘फटा पटाखा’ फिल्म की फैंटेसी दुनिया में एक मजेदार म्यूजिकल ट्विस्ट लेकर आता है। गाने में जॉम्बीज की मौजूदगी भी पार्टी की जान फूंकती है।
अपनी जश्न मनाने वाली एनर्जी, जबरदस्त रिदम और डांस करने पर मजबूर कर देने वाले हुक के साथ यह गाना बिल्कुल सही वक्त पर आया है। यह डांस फ्लोर पर बजते ही आग लगा देगा जिसपर पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे।
