विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई छोड़ हिमाचल में बसेंगी यामी गौतम, कैसा दिखता है 25 एकड़ में बना 100 साल पुराना घर? आदित्य धर से यहीं की थी शादी; Photos

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 05:54 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर के मुंबई छोड़कर मंडी के गोहर स्थित न्यूली में अपने 100 साल पुराने घर में बसने की चर्चा है। 

अपने पति आदित्य घर के साथ फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम। फाइल फोटो

अपने पति आदित्य घर के साथ फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम। फाइल फोटो

HighLights

  1. यामी गौतम और आदित्य धर के गोहर में बसने की चर्चा।

  2. अभिनेत्री ने न्यूली में 25 एकड़ का 100 साल पुराना घर लिया।

  3. स्थानीय लोग यामी गौतम के दीदार के लिए उनके घर पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, गोहर (मंडी)। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति फिल्म निर्देशक आदित्य धर के मुंबई छोड़कर मंडी के गोहर स्थित न्यूली में उनके मकान में रहने की चर्चाओं के बीच क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ गई हैं।

यामी गौतम ने 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना घर लिया है। वर्ष 2021 में उन्होंने आदित्य धर के साथ शादी भी यहां की थी।

अब उनके मुंबई छोड़कर गोहर आने की चर्चा सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग उनके घर पर नजर बनाए हुए हैं कि कब बालीवुड अभिनेत्री न्यूली पहुंचती है।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 7.11.21 PM

फार्म हाउस के अंदर बने घर- फोटो जागरण

एक्ट्रेस को देखने पहुंचे लोग

यामी गौतम के नाना का घर भी बिलासपुर में ही है। हाल ही में यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और आदित्य धर को निर्देशक का अवार्ड मिला था।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 7.11.20 PM (1)

घर के आंगन में लगे झूले- फोटो जागरण

अब उनके मुंबई छोड़कर हिमाचल की शांत वादियों में बसने की बात एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आने के बाद अब स्थानीय लोग अपने चहेती अभिनेत्री के दीदार के लिए न्यूली पहुंच गए थे।

हालांकि, उनके खरीदे घर में किसी तरह की कोई बड़ी हलचल नहीं दिखी, लेकिन उनके गोहर आने की बात सामने आने के बाद क्षेत्र फिर से सुर्खियों में रहेगा।

C-193-1-DHA1061-441672

मंडी के गोहर के न्यूली में यामी गौतम ने खरीदा 100 साल पुराना हेरिटेज घर। फोटो जागरण 

यामी ने जीता नेशनल अवॉर्ड

'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बाद आदित्य धर लाइमलाइट से दूर रहे हैं। हाल ही में वे गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में नजर आए थे। उन्हें और यामी को 'आर्टिकल 370' के लिए सम्मानित किया गया। आदित्य को प्रोड्यूसर के तौर पर अवॉर्ड मिला और यामी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर के लिए सम्मान मिला।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 7.11.20 PM

मिट्टी से बना खूबसूसत घर- फोटो जागरण

‘नई नवेली’ में मोहिनी के किरदार का दिखेगा अलग रंग

यामी गौतम ने अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ के बारे में भी दर्शकों को जानकारी दी। फिल्म में वह मोहिनी नाम की नई बहू की भूमिका निभा रही हैं।

शुरुआत में मोहिनी एक समझदार और सलीकेदार बहू के तौर पर परिवार में आती है, लेकिन कहानी आगे बढ़ते ही उसके आसपास रहस्य गहराने लगता है। ट्रेलर में ‘भाभी डायन है’ की चर्चा के साथ फिल्म की कहानी फैंटेसी और रहस्य की ओर मुड़ती दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता के बाद हिमाचल में शिफ्ट हुए आदित्य धर और यामी गौतम? 100 साल पुराने घर को बनाया आशियाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।