विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के 100 साल पुराने घर में शिफ्ट नहीं हो रहे Yami Gautam और Aditya Dhar, दावे पर टीम का आया रिएक्शन

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में परमानेंटली शिफ्ट होने की खबरों पर उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल रिएक्शन सामने आ गया है।

यामी और आदित्य के हिमाचल शिफ्ट होने पर टीम का रिएक्शन

यामी और आदित्य के हिमाचल शिफ्ट होने पर टीम का रिएक्शन

HighLights

  1. यामी-आदित्य के हिमाचल शिफ्ट होने का सच आया सामने

  2. हिमाचल में 100 साल पुराने घर में शिफ्ट होने की थी चर्चा

  3. इसी साल यामी और आदित्य को मिला है नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या वाकई यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर (Aditya Dhar) हमेशा-हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बस गए हैं? बॉलीवुड में सफलता के बाद आदित्य और यामी के अचानक हिमाचल में बसने के दावे ने फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी।

रिपोर्ट्स में कहा गया कि अब यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई काम के सिलसिले में ही आया करेंगे। अब इन खबरों पर आखिरकार कपल की टीम ने चुप्पी तोड़ी है और उनके परमानेंट शिफ्टिंग का सच बताया है।

आदित्य-यामी की टीम ने अफवाहों पर किया रिएक्ट

दरअसल, यामी और आदित्य की टीम ने साफ-साफ कहा है कि कपल हिमाचल प्रदेश में परमानेंट शिफ्ट नहीं हुआ है। स्क्रीन के साथ बातचीत में फिल्ममेकर के प्रतिनिधियों ने इन दावों को खारिज कर दिया और इस कयास के सोर्स पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "नहीं। यह खबर कौन फैला रहा है?"

100 साल पुराने घर में शिफ्ट होने की थी खबर

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में परमानेंटली शिफ्ट होने वाले हैं। यामी हिमाचल में अपने होमटाउन में रहेंगे। एक्ट्रेस ने गोहर में 25 एकड़ की जमीन खरीदी है, जो 100 साल पुरानी है। दोनों परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहेंगे, लेकिन काम के सिलसिले में मुंबई आते-जाते रहेंगे। हालांकि, अब इन खबरों को खारिज कर दिया गया है।

Yami Aditya

यामी-आदित्य का करियर

यह साल आदित्य धर और यामी गौतम के लिए काफी खास रहा। एक तरफ धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता ने आदित्य धर को कामयाबी दिलाई, दूसरी ओर हक फिल्म के लिए भी यामी की खूब सराहना हुई। यही नहीं, दोनों को आर्टिकल 370 फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इन दिनों यामी आगामी फिल्म 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता के बाद हिमाचल में शिफ्ट हुए आदित्य धर और यामी गौतम? 100 साल पुराने घर को बनाया आशियाना

यह भी पढ़ें- Yami Gautam की तस्वीरों से साथ AI से की गई छेड़छाड़, Nayyi Navelli एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी