छठ पूजा से पहले पटन देवी के दर्शन करने पहुंचीं Yami Gautam,'नई नवेली' के लिए पटना में लिया मां का आशीर्वाद
यामी गौतम बीते दिनों जागरण फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के लिए पटना पहुंचीं थी। जहां अपना कमिटमेंट पूरा करने ...और पढ़ें
-1791025024528_m.webp)
यामी गौतम ने लिया देवी मां का आशीर्वाद/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
यामी गौतम 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं
पटन देवी और पटना साहिब गुरुद्वारे में दर्शन किए
कब सिनेमाघरों में आएगी यामी गौतम की नई नवेली?
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम (Yami Gautam) जल्द ही अपनी नई हॉरर कॉमेडी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली के साथ सिनेमाघरों में लौटने वाली हैं। अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्म में वह पहली बार एक डायन भाभी का किरदार निभा रही हैं।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह पटना पहुंची यामी गौतम ने यहां इवेंट अटेंड करते हुए ऑडियंस से तो काफी इंटरेक्शन किया, लेकिन इसके साथ ही बिहार के महापर्व छठ पूजा के शुरु होने से पहले एक्ट्रेस ने पटना जाकर पटन देवी का आशीर्वाद भी लिया।
पटन देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं यामी गौतम
हाल ही में यामी गौतम नई नवेली की रिलीज से पहले पटना में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। पटना दौरे के दौरान यामी गौतम ने सिर्फ इवेंट अटेंड नहीं किया, बल्कि वह कई धार्मिक स्थलों पर भी गईं, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में यामी गौतम पटना में पटन देवी के दरबार में पहुंची हैं। उन्होंने अंदर जाकर मां का आशीर्वाद लिया। ग्रीन रंग के सूट और माथे पर सिंदूर लगाईं यामी गौतम की सादगी ने उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया।

पटन देवी के दरबार के अलावा उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारे में सिर झुकाया और बाबा से नई नवेली की रिलीज से पहले आशीर्वाद लिया। यामी गौतम गुरुद्वारे में माथा टेककर वहां से तुरंत नहीं निकलीं, बल्कि उन्होंने सब लोगों के साथ बैठकर वहां पर कुछ शांति भरे पल बिताए।
-1791025499472.webp)
पटना में यामी गौतम का हुआ धूमधाम से स्वागत
दरअसल, यामी गौतम पटना में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस का भव्य ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान नई नवेली के पहले दिन का एक किस्सा शेयर करते उन्होंने बताया कि ‘भाभी तबाही’ गाने के लिए उन्हें छह अलग-अलग डांस फॉर्म्स करने थे, जिसमें भांगड़ा से लेकर मूनवॉक तक शामिल था।

यामी ने बताया कि निर्देशक मोहन ने उनसे बस इतना कहा था कि, “जो करने में आप सहज हैं, वही करें… बस थोड़ा सा मूनवॉक भी चाहिए!” निर्देशक की इस अप्रत्याशित मांग से यामी हैरान रह गईं, लेकिन अलग-अलग डांस फॉर्म्स को आजमाने का उन्होंने जमकर मजा लिया।" फिल्म के निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। नई नवेली सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
