एक बड़ी अच्छी फिल्म आई है, धुरंधर किसने बनाई है...? और पति का नाम सुनते ही पटना में हंस पड़ीं यामी गौतम
पटना में जागरण फिल्म उत्सव के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम ने सिने प्रेमियों से बातचीत की। उन्होंने अपने पति आदित्य ...और पढ़ें

पटना में सिनेप्रेमियों से रूबरू यामी गौतम। जागरण
जागरण संवाददाता, पटना। पीएंडएम माल के सिनेपोलिस में शुक्रवार को जागरण फिल्म उत्सव में सिने प्रेमियों से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री यामी गौतम रूबरू हुईं।
बातचीत के दौरान यामी ने कहा कि एक बड़ी अच्छी फिल्म आई है, किसने बनाई है...धुरंधर..? दर्शकदीर्घा से आवाज आई, आपके पति आदित्य धर ने..।
ये सुनते ही यामी हंस पड़ीं। उन्होंने कहा कि मेरे पति आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में एक डायलाग है, जिसका सार है..वक्त जैसा भी हो, बदल जाता है।
फिल्म इंडस्ट्री रिपोर्ट कार्ड जल्दी देती है
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की खास बात यह है कि रिपोर्ट कार्ड जल्दी दे देती है। कलाकार कोशिश करे, बाकी जनता संभाल लेगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी किरदार को निभाने से पहले की गई तैयारी कलाकार के काम आती है। मजा तभी है, जब काम अच्छा हो रहा हो।
बेहतर करने के लिए होमवर्क करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कामेडी करना हर कलाकार के लिए कठिन कार्यों में से एक है। किसी को हंसाना आसान नहीं।
पटना के लिट्टी-चोखा की बेसब्री से प्रतीक्षा
यामी ने कहा कि मैं बहुत सिंपल और देसी इंसान हूं। मुझे खाने में ज्यादा प्रयोग करना पसंद नहीं है। मैं पहाड़ी, पंजाबी और अब कश्मीरी खाना खाकर पली-बढ़ी हूं।
हालांकि, हाल ही में मैंने मलयाली खाने के साथ पापड़म ट्राई किया जो मुझे बहुत पसंद आया। मैं पटना में हूं, तो मुझे यहां का मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का बेसब्री से इंतजार है।
''नई नवेली'' को मिली सिने प्रेमियों की सराहना
आयोजन के दौरान दर्शकों को बालाजी मोहन के निर्देशन वाली फिल्म ''नई नवेली'' का ट्रेलर दिखाया गया। 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म के ट्रेलर में कामेडी, फैंटेसी, रहस्य का दिलचस्प मेल देख सिने प्रेमियों की खूब सराहना मिली।
फिल्म को लेकर दर्शकों ने यामी से प्रश्न भी किए। फिल्म को लेकर सिने प्रेमियों के सवालों का उत्तर देकर अभिनेत्री ने सबकी जिज्ञासा शांत की।
यह भी पढ़ें- CM सम्राट बोले- बिहार का इतना बड़ा मार्केट, हम नहीं देखेंगे तो फिल्में नहीं चलेंगी; भोजपुरी पर कह दी ये बात
