विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाउसफुल 4 की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल लगेगा कॉमेडी का तड़का

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 01:05 PM (IST)

फिल्म हाउसफुल 4 चर्चा में रही है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हाउसफुल 4 की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल लगेगा कॉमेडी का तड़का
हाउसफुल 4 की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल लगेगा कॉमेडी का तड़का

मुंबई। फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर लगातार चर्चा रही है। अच्छी खबर यह है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बारे में फिल्म के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अक्षय कुमार ने लिखा है कि, जब हम इसे हाउसफुल 4 का रैप अप कहें फन खत्म नहीं होता, 2019 में सब मिलते हैं। इस कैप्शन के साथ अक्षय कुमार ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फोटो में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सनोन, राणा दुग्गाबाती, पूजा हेगड़े सहित अन्य कलाकारों को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु रवाना, यहां देंगे बतौर कपल पहली प्रेजेंस, एेसा होगा अंदाज

आपको बता दें कि, मी टू मूवमेंट के तहत नाना पाटेकर और साजिद खान को इस फिल्म को छोड़ना पड़ा था। इसके बाद नाना पाटेकर को बाहुबली के भल्लादेव राणा दुग्गाबाती ने रिप्लेस किया। आपको याद होगा कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और उसके बाद मामला पुलिस तक ले गईं। तब नाना पाटेकर फिल्म हाउसफुल 4 का अहम् हिस्सा थे और काफ़ी सीन्स भी शूट किये थे लेकिन आरोपों के बाद वो फिल्म से हट गए। इसके बाद ही राणा को नाना की जगह फिल्म में शामिल किया गया था। 

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा यहां से कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देसी गर्ल की वेडिंग रजिस्ट्री गाइड देखिए

फिल्म के बारे में जानकारी दें तो बताया जाता है कि इस बार निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के सेट पर करीब 20 करोड़ रूपये खर्च किये थे। हाउसफुल सीरीज़ का ये चौथा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज़ होगा। इस कॉमेडी सीरीज़ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सनोन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक ग़ज़ल सिंगर का रोल निभा रहे थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।