Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तस्वीरें: एक चुटकी सिंदूर की कीमत....समझ गए रणवीर बाबू

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:48 AM (IST)

    दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी कुछ बेहद ख़ास तस्वीरों के लिए ये ख़बर पढ़ें ।

    तस्वीरें: एक चुटकी सिंदूर की कीमत....समझ गए रणवीर बाबू

    मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली में हुई शादी की कुछ ख़ास तस्वीरें उनके भारत आने के बाद रिलीज़ हुई हैं। पारंपरिक शादी की कई रस्मों और दूल्हा-दुल्हन की ख़ुशियों को समेटे इन तस्वीरों  का अंदाज़ देखते ही बनता है । आप भी देखिए - 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये शादी का लड्डू है और फैन्स भी मानते हैं कि इसे खाने के बाद इनमें से किसी को पछताना नहीं पड़ेगा 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में नजर आए थे। शादी के बाद दोनों भारत लौटे आए थे और अब रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि, शादी के बाद यह पहला आयोजन है जहां पर दीपिका और रणवीर बतौर कपल पहली प्रेजेंस देंगे। 

    जीवन की मशक्कत तो अब बराबरी की होगी... ज़ोर आज़माइश कितनी भी क्यों न हो  - 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुरु पहुंच गए हैं। हमने आपको कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट से ताजा तस्वीरें दिखाई थीं। दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में थे। दीपिका पादुकोण ने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिस प्रकार शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी दोनों के ड्रेसिंग के कलर को खूबसूरती से मैच किया गया था उसी प्रकार यहां पर भी यह अंदाज देखने को मिला। अब बेंगलुरु पहुंचने के बाद रिसेप्शन के तैयारियों में दोनों जुटेंगे। यहां पर 21 नवंबर मतलब बुधवार को रिसेप्शन में दोनों पहली बार बतौर कपल सभी के सामने आएंगे।

    ये नए जीवन की चक्की है... उम्मीद है 'दो पाटन के बीच सब कुछ साबूत बचा रहेगा' 

    अनुभूति...

    आपको बता दें कि, बॉलीवुड के इन दो प्रसिद्ध सितारों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेके कोमो में शादी की थी। बेंगलुरु के बाद मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। 

    इटली में जब इस कदर हंस पड़े रणवीर सिंह 

    गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बेंगलुरु से हैं और वह लगातार बेंगलुरु के संपर्क में बनी रही है। जिसके चलते उन्होंने शादी का रिसेप्शन उनके परिवारजनों और नजदीक करीबी मित्रों के लिए वहां पर रखा है। इसके बाद दोनों मुंबई लौटेंगे और 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन रखेंगे। 

    लीला मिल गई तो राम की 'आनंद -लीला' भला क्यों न हो 

    इस बारे में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि मेरे बेटे के शादी का रिसेप्शन जो कि मुंबई में है के भव्य रिसेप्शन पर आपका स्वागत है। रिसेप्शन का मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। यह रिसेप्शन मुंबई का ग्रैंड हयात में होगा। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुरक्षित होने के लिए घरवालों के बीच हुई बहस

    इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणी शादी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई थी। इसके बाद दोनों भारत लौट आए थे। जब दोंनों भारत पहुंचे तो मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों का उनकी करीबी और फैंस ने स्वागत किया था। इसके बाद दोनों मीडिया के सामने आए थे जहां पर उनकी मुंबई से तस्वीरें सामने आई थी जो खूब वायरल भी हुई थीं।

    यह तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट की है। 

    यह भी पढ़ें: सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर करीना ने कर दिया है ऐसा ऐलान

    comedy show banner
    comedy show banner