विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर करीना ने कर दिया है ऐसा ऐलान

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 09:27 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:48 AM (IST)

फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म के जरिए सैफ की बेटी सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर करीना ने कर दिया है ऐसा ऐलान
सैफ की बेटी सारा अली खान को लेकर करीना ने कर दिया है ऐसा ऐलान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सारा अली खान ने करीना कपूर खान के बारे में मीडिया से खुल कर बातें की हैं. फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर लांच के दिन भी उन्होंने करीना कपूर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि वह करीना से उनका प्रोफेशनलिज्म सीखना चाहेंगी.

वह मानती हैं कि करीना कपूर ने तैमूर, सैफ के साथ-साथ अपने काम को भी उतनी ही तवज्जो दी है, जितनी की उन्हें देनी चाहिए. उन्होंने कॉफी विद करण में भी करीना के बारे में बातें करते हुए कहा कि वह करीना को छोटी मां या फिर आंटी जैसा कुछ नहीं कहतीं. दोनों में बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार है और दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी बांडिंग करती हैं. ऐसे में जब करीना हाल ही में एक अवार्ड शो का हिस्सा बनीं तो उनसे मीडिया ने जानना चाहा कि सारा के डेब्यू को लेकर वह क्या कहना चाहेंगी. इस पर करीना ने जवाब में कहा कि सारा बेहतरीन काम करेंगी, वह काफी मेहनती हैं और उन्हें उनका फ्यूचर काफी अच्छा दिख रहा. सारा को उन्होंने ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि सारा बॉर्न स्टार हैं. 

बता दें कि सारा अली खान ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा है कि वह जाह्नवी से कॉम्पीटिशन करने यहां नहीं आयी हैं. वह अपनी पहचान बनाने आयी हैं और वह चाहती हैं कि जैसे जाह्नवी को लोगों ने प्यार दिया है, उन्हें भी प्यार मिले. करण जौहर के शो पर सारा ने बताया कि सैफ जब करीना से शादी करने जा रहे थे. इससे पहले उन्होंने अमृता सिंह को खत लिखा था. इस बात से सारा बेहद खुश हो गयी थीं. सारा की फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुरक्षित होने के लिए घरवालों के बीच हुई बहस

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर इस खतरनाक बीमारी से बचने के बाद काम पर लौटीं

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।