विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर इस खतरनाक बीमारी से बचने के बाद काम पर लौटीं

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 08:18 AM (IST)

श्रद्धा कपूर ने बताया था कि फिल्म सायना के लिए उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष से अधिक की ट्रेनिंग कर ली है।

श्रद्धा कपूर इस खतरनाक बीमारी से बचने के बाद काम पर लौटीं
श्रद्धा कपूर इस खतरनाक बीमारी से बचने के बाद काम पर लौटीं

मुंबई। अक्टूबर की शुरुआत में श्रद्धा कपूर को लेकर बुरी खबर आई थी कि वे डेंगू से पीड़ित थी और इस बारे में हमने आपको बताया था। इसके कारण उन्हें अपनी सायना नेहवाल वाली बायोपिक की शूटिंग रोकना पड़ी थी। लेकिन अब श्रद्धा के फैंस के लिए राहत भरी खबर यह है कि वो ठीक हो चुकी हैं और जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। 

इस बारे में जानकारी खुद श्रद्धा कपूर ने दी है। श्रद्धा ने हाल ही में ट्विट कर लिखा है कि, डेंगू से ठीक होने के बाद मैं शूटिंग पर वापिस आ गई हूं। मैं यह शेयर करना चाहती हूं कि, मेरा परिवार और मेरे चाहने वाले मेरी बैकबोन रहे हैं। आप सबका साथ मुझे जल्दी ठीक होने के लिए मिला। मैं एेसा फील कर पा रही हूं कि मैं वर्ल्ड की वो लकी गर्ल हूं जिसे इतना प्यार मिला है। जिस फिल्म का मैं हिस्सा हूं उसकी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मेरी समस्या को समझा। आप सबके प्यार के लिए धन्यवाद। पिछले एक महीने से मैं घर पर थी। परिवार के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहा। 

आपको बता दें कि, श्रद्धा कपूर इन दिनों अमोल गुप्ते की फिल्म साइना में काम कर रही हैं। श्रद्धा की पिछली रिलीज़ हुई फिल्म स्त्री काफी कामयाब रही है। बत्ती गुल मीटर चालू ने खास बिजनेस नहीं किया है। श्रद्धा ने खुद यह बात स्वीकारी है कि सायना नेहवाल की बायोपिक उनके करियर की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है।बता दें कि, सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने के कुछ दिन बाद ही श्रद्धा को डेंगू हो गया था। हमने आपको बताया था कि 29 सितंबर को उन्हें बहुत तेज बुखार आया था। फिर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती कराने के बाद जांच में पता चला था कि वह डेंगू से ग्रसित हैं। एेसे समय में निर्देशक अमोल गुप्ते ने सायना नेहवाल के बचपन के शॉट्स शूट करने में जुट गए थे, जिसमें श्रद्धा की जरूरत नहीं थी।

आपको बता दें कि, इस फिल्म के बारे में श्रद्धा कपूर ने बताया था कि फिल्म सायना के लिए उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष से अधिक की ट्रेनिंग कर ली है। इसके बावजूद उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वह इस खेल में परिपक्व हो पाई है। बैडमिंटन उनके अनुसार बहुत ही मुश्किल खेल है। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: वोट गिनती में गड़बड़ी, जसलीन को मिला जीवनदान, फराह खान ने दिए टास्क

यह भी पढ़ें: विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिला मौका, हर जगह भारतीयता फैलाई - मानुषी छिल्लर

.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।