Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दुनिया की पहली एनिमेटेड Ramayana बनाने वाले डायरेक्टर कौन थे? सरकार के खिलाफ जाकर 'भगवान राम' पर बनाई फिल्म

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:42 PM (IST)

    विदेश में बनी दुनिया की पहली एनिमेटेड रामायण (Ramayana) आज क्लासिक कल्ट में शुमार है। इस फिल्म का निर्माण जापान में हुआ था लेकिन इसे बनाने में एक भारतीय निर्देशक का भी हाथ था जिन्होंने लोगों के मना करने के बावजूद भगवान राम पर एनिमेटेड फिल्म बनाई थी। उन्हें इंडियन एनिमेशन का जनक कहा जाता है। जानिए उनके बारे में।

    Hero Image
    पहली एनिमेटेड रामायण को बनाने में था भारतीय निर्देशक का हाथ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक कथा रामायण (Ramayana) पर यूं तो कई फिल्में और शोज बने, लेकिन दर्शकों के दिल में जगह बना पाने में कम ही सफल हो पाए। 80 के दशक में रामानंद सागर के शो रामायण (Ramayan) के बाद भगवान राम पर बनी जिस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, वो 1992 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana : The Legend of Prince Rama) थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम दुनिया की पहली एनिमेटेड फिल्म थी, जिसमें भगवान राम को एनिमेटेड वर्जन में दिखाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस पौराणिक फिल्म का निर्माण किसी भारतीय ने नहीं बल्कि जापानी फिल्ममेकर यूगो साको (Yugo Sako) ने किया था। 1983 के दशक में वह भारत आए थे और भगवान राम पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में काम कर रहे थे, तभी उनमें रामायण में दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की सोची।

    भारत में क्यों नहीं बनी रामायण?

    यूगो साको ने सालों तक रिसर्च करने के बाद फिल्म बनाने का फैसला किया। वह अपनी फिल्म के लिए किसी स्टार को कास्ट करने की बजाय रामायण के कैरेक्टर्स को एनिमेटेड वर्जन में दिखाना चाहते थे। उनका मानना था कि भगवान राम को किसी कलाकार में दिखाना सही नहीं है। इसलिए उन्होंने इसे एनिमेटेड वर्जन में प्रेजेंट करने का सोचा, लेकिन भारतीय सरकार ने एनिमेटेड रामायण पर बवाल मचने की आशंका जताई और उन्हें भारत में इसका निर्माण करने की मंजूरी नहीं दी। 

    यह भी पढ़ें- Ramayana में 'रावण' और 'हनुमान' बनने के लिए तैयार Yash और Sunny Deol! इस साल रिलीज हो सकती है फिल्म

    View this post on Instagram

    A post shared by Geek Pictures India (@geekpictures_india)

    इस डायरेक्टर का रामायण में था योगदान

    यूगो साको ने हार नहीं मानी और उन्होंने विदेश में रामायण का निर्माण किया। उस वक्त उनकी मदद करने के लिए जो निर्देशक सामने आया, वो एनिमेशन की दुनिया का दिग्गज नाम था। हम बात कर रहे हैं राम मोहन (Ram Mohan) की, जो इंडियन एनिमेशन के जनक कहे जाते हैं। राम मोहन ने यूगो साको के साथ मिलकर एनिमेटेड फिल्म का निर्देशन किया था।

    सरकार के खिलाफ चले गए थे राम मोहन 

    राम मोहन को भारत में एनिमेशन को शुरू करने का क्रेडिट जाता है। उन्होंने कार्टून फिल्म्स यूनिट से अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने एनिमेशन स्किल्स से धमाल मचाया। नेशनल अवॉर्ड समेत कई खिताब जीत चुके राम मोहन ने एनिमेटेड फिल्म रामायण को भी को-डायरेक्ट किया था। हालांकि, शायद ही आपको पता हो कि रामायण के एनिमेटेड वर्जन को लेकर चल रहे बवाल के बीच तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें यह फिल्म करने से साफ मना कर दिया था।

    Ramayana Ram Mohan

    Father of Indian Animation Ram Mohan- Facebook

    स्क्रॉल को दिए इंटरव्यू में राम मोहन की पत्नी ने खुलासा किया था कि तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कहना था कि राम मोहन रामायण की बजाय एनिमेटेड फिल्म पंचतंत्र बनाए लेकिन वह नहीं मानें। उन्होंने यूगो साको से हाथ मिलाया और अपनी टीम के साथ सीन्स, आर्ट सेटिंग्स, डायलॉग रिकॉर्डिंग, संगीत का जिम्मा संभाला। भले ही उस वक्त रामायण न चली हो, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह भारत में क्लासिक बन गई है।

    भारत में रिलीज होने वाली थी फिल्म

    32 साल बाद यूगो साको की रामायण को भारत में रिलीज किया जाना था। एक्सेल एंटरटेनमेंट और गीक पिक्चर्स के साथ यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट को टाल दिया गया है। नई रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana The Legend of Prince Rama: 31 साल बाद रिलीज हो रही 'रामायण', इन भाषाओं में दिखाई जाएगी भगवान राम की गाथा